CRICKET; IND U19 सेमीफाइनल में आज भारत की अफगानिस्तान से भिड़ंत, वैभव सूर्यवंशी से तूफान की उम्मीद

नईदिल्ली, अंडर-19 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में आज भारत और अफगानिस्तान की टक्कर है. इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पहले सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बना ली है. आज का मुकाबला जीतने वाली टीम खिताबी जंग का टिकट कटा लेगी. मैच भारतीय समयनुसार दोपहर एक बजे शुरू होगा. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजरें रहने वाली हैं, जो धमाकेदार बल्लेबाजी से अकेले ही मैच पलट देते हैं. टूर्नामेंट में अजेय टीम इंडिया की इस मुकाबले की जीतकर रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने की ओर एक और कदम बढ़ाने उतरेगी. भारत सबसे ज्यादा बार यह टूर्नामेंट जीता है. भारत ने पांच बार (2000, 2008, 2012, 2018, 2022) खिताब जीते हैं. दूसरी ओर, अफगानिस्तान ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई. भारत को अफगान टीम को कम आंकने की गलती से बचना होगा.

भारत-अफगानिस्तान मैच कहां देखें लाइव?

इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. फैंस हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में कमेंट्री सुन सकते हैं. मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar एप पर उपलब्ध होगी. पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए आप न्यूज 18 हिंदी के इस लाइव ब्लॉग को पढ़ सकते हैं.

 कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

यह सेमीफाइनल मैच स्थानीय समय के अनुसार सुबह 9.30 बजे शुरू होगा, जबकि भारत में लाइव एक्शन दोपहर एक बजे से दिखेगा. टॉस आधे घंटे पहले 12.30 बजे होगा.

भारत की टीम

आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (डब्ल्यू), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल, हरवंश पंगलिया, मोहम्मद एनान, उधव मोहन, किशन कुमार सिंह.

अफगानिस्तान की टीम

उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान (विकेटकीपर/कप्तान), अजीजुल्लाह मियाखिल, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई, वहीदुल्लाह जादरान, अकील खान, नजीफुल्लाह अमीरी, खातिर स्टानिकजई, सलाम खान, जैतुल्लाह शाहीन.

  • Related Posts

    IPL; दे दनादन छक्का,छक्का और छक्का……….

    सैंतालीस साल पहले भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान के दौरे पर गई थी। इस टीम में एक ऐसा खिलाड़ी भी शामिल हुआ था जो तेज गेंदबाज के रूप में शामिल हुआ…

    IPL; वैभव के पास है कई रिकॉर्ड तोड़ने का अवसर

    हिंदुस्तान के वर्तमान दौर  में सबसे प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में  हिंदुस्तान के अंडर 19 और  आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ी  वैभव सूर्यवंशी का…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……