RAILWAY; दपूमरे रायपुर मंडल के रेलवे स्टेशनों पर प्रतिष्ठित सिंगल ब्रांड रिटेलर्स-कंपनियों के आउटलेट्स खुलेंगे

*गैर-किराया राजस्व के अंतर्गत  रायपुर, दुर्ग, भाटापारा एवं भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशनों पर आउटलेट्स खोलने के लिए रुचि की अभिव्यक्ति

रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के रेलवे स्टेशनों पर प्रतिष्ठित सिंगल ब्रांड रिटेलर्स / कंपनियों से प्रीमियम सिंगल ब्रांड आउटलेट्स सिंगल ब्रांड आउटलेट्स (गैर-खाद्य श्रेणियाँ) स्थापित करने हेतु आवेदन आमंत्रित कर रहे हैं । यह आउटलेट्स रायपुर, दुर्ग, भाटापारा एवं भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशनों पर गैर-किराया राजस्व (NFR) नीति के अंतर्गत स्थापित किए जाएंगे। जिसमें यात्रा सहायक सामग्री, परिधान एवं फैशन से संबंधित सामग्री, जूते एवं खेल परिधान एवं छत्तीसगढ़ के स्थानीय प्रीमियम ब्रांड को प्राथमिकता दी जाएगी ।
  पंजीकृत सिंगल ब्रांड इकाई होना आवश्यक है तथा खुदरा बाजार में स्थापित उपस्थिति होनी चाहिए । एयरपोर्ट/मॉल/स्टेशन पर आउटलेट संचालित करने का अनुभव रखने वालों को वरीयता दी जाएगी । प्रतिष्ठित छत्तीसगढ़-आधारित प्रीमियम ब्रांड्स को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा । आउटलेट्स का आवंटन लाइसेंस शुल्क आधार पर पारदर्शी बोली प्रक्रिया द्वारा किया जाएगा। आउटलेट्स 5 वर्ष तक के लिए एवं प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम 9 वर्ष तक अवधि  बढ़ाई जा सकती है । इस योजना के अंतर्गत खाद्य/कैटरिंग वस्तुएँ अनुमत नहीं होंगी।
    इच्छुक संस्थान अपना आवेदन (कंपनी प्रोफाइल, ब्रांड विवरण, वित्तीय प्रमाण-पत्र, अनुभव एवं वैधानिक दस्तावेज) सीलबंद लिफाफे में “EOI – (expression of interest- रुचि की अभिव्यक्ति ) प्रीमियम सिंगल ब्रांड आउटलेट अंकित कर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विभाग, मंडल रेल प्रबंधक का कार्यालय, रायपुर – 492008 (छत्तीसगढ़) में 15.09.2025 तक आवेदन जमा कर सकते है srdcm@railnet.gov.in ईमेल पर संपर्क कर सकते है
यात्रा सहायक सामग्रीः- सैमसोनाइट, वी.आई. पी.. सफारी. अमेरिकन टूरिस्टर आदि।
परिधान एवं फैशन – एरो. वैन ह्यूसन, बीबा, पीटर इंग्लैंड, फेबइंडिया आदि।
जूते एवं खेल परिधान- नाइकी, एडिडास, प्यूमा. रीबॉक आदि।
छत्तीसगढ़ के स्थानीय प्रीमियम ब्रांड्सः- हथकरघा, जनजातीय कला. हर्बल उत्पाद, शिल्पकला तथा अन्य प्रतिष्ठित क्षेत्रीय ब्रांड्स।

  • Related Posts

    RAILWAY; चक्रधरपुर मंडल में पाँचवीं लाइन का उन्नयन, कई गाड़ियों का परिचालन प्रभावित

    बिलासपुर / रायपुर,   रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों को और अधिक सुरक्षित, सुगम एवं समयबद्ध रेल सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अधोसंरचना विकास के कार्य व्यापक स्तर पर…

    RAILWAY; रेलवे भर्ती बोर्ड लेवल-1 सीबीटी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए मंडल से चलने वाली 3 जोड़ी एक्सप्रेस/पैसेंजर गाड़ियों में अतिरिक्त कोचों का प्रावधान आज से

    रायपुर /बिलासपुर, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आयोजित लेवल-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के बेहतर आवागमन तथा उनकी यात्रा को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार