EXHIBITION; पालकी में कृषि सूचना केंद्र एवं प्रदर्शनी, किसानों को मिली नवीन तकनीकी जानकारी

नारायणपुर, लिंगो मुदियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, केरलापाल, नारायणपुर के रावे विद्यार्थियों द्वारा कल पालकी ग्राम में कृषि सूचना केंद्र एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जहाँ किसानों को नवीन एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्रदान की गई। प्रदर्शनी में नवीनकरणीय ऊर्जा संसाधन मॉडल, ग्रीन हाउस तकनीक, जैविक खेती, उन्नत सिंचाई प्रणाली, फसल विविधता मॉडल, टिशू कल्चर मॉडल, जैविक खेती, समन्वित कृषि प्रणाली, फल सब्जी का मूल्य संवर्धन तकनीक एवं ग्रामीण कृषि नवाचार से संबंधित विषयों पर किसानों को विस्तार से समझाया गया।

इसी कड़ी में महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. रत्ना नशीने ने कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर किसानों को संतुलित आहार के फायदे, संरक्षित खेती, पौध रोपण, पशु टीकाकरण तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताए। प्राध्यापक डॉ. नवीन मरकाम ने फसल विविधता, कृषि में उन्नत किस्मों का उपयोग एवं किसानों को नवीनतम तकनीकों को अपनाने अपनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. देवेंद्र कुर्रे ने संबोधन में बताया कि कृषि नवाचार व उद्यमिता से ग्रामीण कृषि में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया जा सकता है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने जैविक खेती के फायदे तथा फल सब्जी के मूल्य संवर्धन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिए। कीट वैज्ञानिक डॉ. सविता आदित्य ने फसलों में लगने वाले विभिन्न प्रकार के कीट व उनके निदान के बारे में बताया। डॉ. नवनीत ध्रुवे जी ने कृषि में यंत्रों के उपयोग तथा उसके फायदे के बारे में बताया तथा राज सिंह सेंगर के द्वारा मृदा परीक्षण तथा प्राकृतिक खेती के बारे में बताया। अंत में महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मदन लाल कुर्रे ने खेती में किसानों के योगदान व उनको सही मायने में भुइयां के देवता बताया।

कार्यक्रम में बिंजली ग्राम पंचायत के सरपंच, श्रीमती गोमती कुमेटी , जनपद पंचायत सदस्य नारायणपुर राकेश कावड़े मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री श्री दुग्गा समेत सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित विभिन्न मॉडलों का अवलोकन किया गया और उनके नवाचार एवं प्रयासों की प्रशंसा की। अतिथियों ने कहा कि ऐसी पहलें किसानों को नई तकनीक सीखने, अपनाने और कृषि उत्पादन बढ़ाने में कारगर साबित होंगी।

  • Related Posts

    FERTILIZER; ज्यादा दाम पर खाद बेचने वाली एजेंसी का विक्रय प्राधिकार पत्र निलंबित,कृषि विभाग ने की कार्रवाई

    कांकेर, अधिसूचित प्राधिकारी (उर्वरक) एवं कांकेर जिले में कृषि विभाग के उप संचालक जितेन्द्र कोमरा ने कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के पखांजूर में अधिक कीमत पर उर्वरक विक्रय किए जाने की शिकायत…

    PADDY;धान बेचने के नियम बदलने से किसानों को राहत, अब सिर्फ एग्री स्टैक से होगी खरीदी, 31 अक्टूबर तक पूरा करें रजिस्ट्रेशन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान बेचने के लिए किसानों को अब…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार