POLITICS; कांग्रेस नेता मोक्ष प्रधान बोले-किसान द्वारा आत्महत्या की कोशिश भाजपा सरकार की लापरवाही का नतीजा

0जिले में टोकन के लिए किसान हलाकान, समितियों एवं लोक-सेवा केंद्रों में किसानों की लाइन

महासमुंद, जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के नेता मोक्ष कुमार प्रधान ने बागबाहरा क्षेत्र में धान बेचने टोकन के लिए तरसते किसान द्वारा आत्महत्या की कोशिश पर सरकार को आडे हाथ लिया है तथा इसे भाजपा सरकार की लापरवाही का नतीजा बताया है। बता दें महासमुंद प्रदेश में धान उत्पादक जिलों में से अग्रणी जिला है। यहां नवंबर महीने के प्रारंभ से ही धान कटाई शुरु हो गई है। पहले समितियों में हडताल के बाद पखवाडे भर से किसान धान बेचने के लिए टोकन के वास्ते भटक रहे है।

मोक्ष कुमार प्रधान ने हमलावर रुख अख्तियार करते हुए कहा कि जिले में किसान का यह आत्महत्या का प्रयास नहीं , बल्कि भाजपा सरकार की लापरवाही का नतीजा है। सरकार ने किसानों को मरने पर मजबूर कर दिया है। सरकार की किसान विरोधी नीतियों ने किसानों का जीवन संकटग्रस्त कर दिया है।उन्होंने कहा कि जिले में हजारों किसान एग्रीटेक पंजीयन नहीं करा पा रहे, और टोकन नहीं कट रहा है। टोकन के लिए लोक सेवा केंद्रों और समितियों में रोजाना किसानों की भीड लग रही है। धान कटाई को छोडकर किसान तोकन के लिए भागदौड में लगे हुए है और सरकार मूक दर्शक बनी बैठी हुई है।

उन्होंने कहा कि अब देखना ये है कि सरकार जल्द क्या कदम उठाती है। भाजपा सरकार अपने आप को किसान हितैषी बताती है तो क्या मनबोध गांडा एवं उसके परिवार को और जिले के किसानों को क्या लाभ दिला सकती हैं? इस घटना की जिम्मेदारी किस पर थोपने का काम करती है? क्या कृषि मंत्री अपना इस्तीफा देते हैं या छोटे कर्मचारी पर कार्यवाही की जाएगी?

बता दें धान खरीदी के टोकन के लिए कई दिनों से चक्कर काट रहा बागबाहरा क्षेत्र में ग्राम पंचायत बोडरीदादर (सेनभांठा) के किसान मनबोध गांडा आखिरकार आज सिस्टम से हार गया। ऑनलाइन टोकन नहीं कटने की लगातार परेशानी से त्रस्त होकर किसान ने ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। अस्पताल में अभी उसका इलाज जारी है।

  • Related Posts

    POLITICS; ढालदास के बाद कांग्रेस प्रवेश का सिलसिला जारी, ‘आप’ के दिग्गज ने 100 कार्यकर्ताओं संग थामा दामन

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस इस समय अपने आप को मजबूत बनाने में जुटी है. हाल ही में…

    POLITICS; गुरु खुशवंत सिंह के घर में सियासी सेंध!, बड़े भाई के कांग्रेस प्रवेश करते ही सिंहदेव ने खोला पुराना राज…….

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ की सियासत में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह के बड़े भाई ढाल दास सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उनके कांग्रेस…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व