FERTILIZER; सात केंद्रों में बिक्री पर रोक, तीन को नोटिस,खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त

जगदलपुर ,खरीफ सीजन के पहले बस्तर में उर्वरक की कालाबाजारी पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए कई केंद्रों पर प्रतिबंध लगा दिया है। कलेक्टर के निर्देश पर उड़नदस्ता टीम ने जिलेभर में औचक निरीक्षण किया, जिसमें भारी अनियमितताएं सामने आईं। जांच के बाद 7 उर्वरक केंद्रों पर तत्काल बिक्री रोक दी गई, जबकि 3 केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

निरीक्षण में स्टॉक रिकॉर्ड और वास्तविक उपलब्धता में अंतर पाया गया, जिससे कालाबाजारी की आशंका जताई गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों को सही कीमत पर खाद उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। दोषी पाए जाने पर लाइसेंस निरस्तीकरण और एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से खाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की जांच जारी रहेगी ताकि किसानों के साथ किसी प्रकार की धोखाधड़ी न हो सके।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IGKV; कृषि विश्वविद्यालय रायपुर को सर्वश्रेष्ठ सोयाबीन अनुसंधान केंद्र का राष्ट्रीय पुरस्कार

    0 हैदराबाद में सोयाबीन अनुसंधान परियोजना की वार्षिक बैठक में मिला सम्मान रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में संचालित अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (सोयाबीन) को राष्ट्रीय स्तर पर…

    FERTILIZER; महासमुंद जिले में खाद की कमी नहीं, उर्वरक का विक्रय केवल पीओएस. मशीन से ही

    0 खरीफ वर्ष 2026 : जिले में 31,981 टन उर्वरक उपलब्ध, किसानों से समय पर उठाव की अपील महासमुंद, खरीफ वर्ष 2026 के मद्देनजर जिले में किसानों के लिए उर्वरकों…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……