FERTILIZER; महासमुंद जिले में खाद की कमी नहीं, उर्वरक का विक्रय केवल पीओएस. मशीन से ही

0 खरीफ वर्ष 2026 : जिले में 31,981 टन उर्वरक उपलब्ध, किसानों से समय पर उठाव की अपील

महासमुंद, खरीफ वर्ष 2026 के मद्देनजर जिले में किसानों के लिए उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। उप संचालक कृषि एफ आर कश्यप ने बताया कि वर्तमान स्थिति में जिले में कुल 31,981 टन उर्वरक सहकारी समितियों एवं निजी विक्रय केंद्रों में उपलब्ध है।

सहकारी समितियों में कुल 21,735 टन उर्वरक उपलब्ध है, जिसमें 11,196 टन यूरिया, 4,156 टन एस.एस.पी., 2,202 टन पोटाश, 2,364 टन डी.ए.पी. एवं 1,817 टन एन.पी.के. शामिल हैं। इसी प्रकार निजी विक्रय केंद्रों में 10,246 टन उर्वरक उपलब्ध है, जिसमें 4,527 टन यूरिया, 2,164 टन एस.एस.पी., 327 टन पोटाश, 2,126 टन डी.ए.पी. एवं 1,102 टन एन.पी.के. का भंडारण किया गया है।

कृषि विभाग द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपनी सहकारी समितियों में जाकर अपने रकबे के अनुसार उर्वरक हेतु परमिट जारी करवा लें, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही जिले के सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे उर्वरक का विक्रय केवल पी.ओ.एस. मशीन के माध्यम से ही किसानों के रकबे के अनुसार करें। बिना पी.ओ.एस. मशीन के उर्वरक विक्रय किए जाने पर उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IGKV; कृषि,एग्रीबिजनेस, ग्रामीण विकास,उद्यमिता एवं नवाचार के क्षेत्रों में व्यापक संभावनाएँ

    0 उज़्बेकिस्तान यात्रा पर आधारित संगोष्ठीरायपुर, कृषि महाविद्यालय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में उज़्बेकिस्तान यात्रा के प्रमुख निष्कर्षों को साझा करने एवं अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक अवसरों को बढ़ावा देने के…

    FARMING; दलहन-तिलहन फसल व‌ रकबा सत्यापित करने नया निर्देश ,किसान पंजीयन तिथि 20 अप्रैल तक बढ़ा

    रायपुर, प्रदेश के दलहन – तिलहन उत्पादक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का  लाभ सुनिश्चित करने के लिये लागू किया गया पी एम आशा योजना में जहां किसानों के फसल…

    You Missed

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….