FIFA World Cup; स्पेन बना चैंपियन, मेसी की अर्जेंटीना को दी 1-0 से मात, टोरेस रहे जीत के हीरो

नईदिल्ली,  फीफा विश्व कप 2026 का खिताब अर्जेंटीना का हराकर स्पेन ने अपने नाम कर लिया है. फाइनल मुकाबला में स्पेन ने अर्जेंटीना पर 1-0 से जीत दर्ज की. फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमों के बीच कोई गोल नहीं हुआ. इसके बाद मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा, जहां स्पेन के के सब्स्टीट्यूट फेरान टोरेस ने शानदार सूझबूझ दिखाई. उन्होंने रिबाउंड पर सबसे पहले पहुंचकर गेंद को गोल में पहुंचा दिया.

दूसरी बार स्पेन ने जीता फाइनल

पूरे फाइनल में अर्जेंटीना गोल के ज्यादा मौके नहीं बना पाई, लियोनेल मेसी भी कोई चमत्कार नहीं दिखा सके. इस पूरे वर्ल्ड कप स्पेन के खिलाफ सिर्फ एक गोल हुआ, फाइनल में भी अर्जेंटीना उनके खिलाफ एक गोल न कर सकी. स्पेन से दूसरी बार विश्वकप का खिताब अपने नाम किया है. इससे पहले स्पेन ने 11 जुलाई 2010 को फुटबॉल विश्वकप का फाइनल मुकाबला जीता था.

मैदान पर भावुक हो गए मेसी

मैच खत्म होने के बाद सबसे भावुक पल तब देखने को मिला जब अर्जेंटीना के कप्तान खिताबी मुकाबला हारने के बाद अपने आंशू नहीं रोक सके. 29 वर्षीय फुटबॉलर अंतिम सीटी बजते ही घुटनों के बल बैठ गए और उनकी आंखें भर आई. इसके बाद स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने मेसी… मेसी के नारे लगाकर अपने महान खिलाड़ी का सम्मान किया. कई फैंस ने पोस्टर लहराकर मेसी को भावनात्मक विदाई थी.

टीम के हारने पर भी मेसी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

भले ही अर्जेंटीना ट्रॉफी बचाने में नाकाम रही, लेकिन लियोनेल मेसी ने अपने नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया. वह फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में तीन फाइनल खेलने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने. इतना ही नहीं 39 साल की उम्र में विश्व कप खेलने वाले सबसे उम्रदराज आउटफील्ड खिलाड़ी भी बने.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FIFA CUP; फीफा विजेता टीम के हिस्से में गोल्डन बूट नहीं!

    212 देश के सदस्यता वाले सर्वाधिक पसंद किए जाने वाले विश्व कप फुटबॉल का महाकुंभ स्पेन के विजेता होने के साथ खत्म हो गया। इस आयोजन का विजेता भले ही…

    CRICKET; सर गारफील्ड सोबर्स लेकिन सर सुनील  या सचिन क्यों नहीं?

    क्रिकेट जगत के हजारों खिलाड़ियों में से ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख द्वारा दिए जाने वाले “सर” की उपाधि पाने वालों में सर गारफील्ड सोबर्स का कल निधन हो गया।क्रिकेट प्रेमियों…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र