FIOOD;खेत से लौट रही दो महिलाएं नदी में बही, एक की मौत, एक ने तैरकर बचाई जान

कांकेर, जिले के खंडी नदी के तेज बहाव में डूबने से एक महिला की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, खेत से लौटने के दौरान दो महिला नदी के तेज बहाव में बह गई थी, जिसमें एक महिला ने तैरकर अपनी जान बचा ली. एक की मौत हो गई. मृत महिला का शव कांकेर से गए गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद ढूंढ निकाला.

पूरा मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम संबलपुर के ग्राम गोड़रीपारा निवासी अनंदराई पटेल (40) व एक अन्य महिला अपने खेत से काम कर लौटते वक्त रास्ते में पड़ने वाले खंडी नदी पार कर रही थी. नदी का बहाव तेज था, जिसमें दोनों महिलाएं बहने लगी, जिसमें एक अन्य महिला ने तैरकर किसी तरह अपनी जान बचाई. वहीं अनंदराई पटेल तेज बहाव में डूब गई, जिससे उसकी मौत हो गई. महिला की डूबने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन रात होने के कारण महिला का रेस्क्यू नहीं किया जा सका.

कांकेर से पहुंचे गोताखोर, 100 मीटर दूर मिला शव

रात होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चलाया जा सका. रेस्क्यू के लिए कांकेर से गोताखोरों की टीम बुलाई गई, जिसने घटना से 100 मीटर दूर पड़े महिला के शव को ढूंढ निकाला. शव का पंचनामा कर पुलिस ने पीएम के लिए भेजा है. पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; युवती ने कालेज में प्रोफेसर को पीटा!, आपत्तिजनक मैसेज भेजने का लगाया आरोप

    रायगढ, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र में एक शासकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर पर पड़ोस में रहने वाली युवती ने अश्लील संदेश भेजने और संबंध बनाने का दबाव डालने…

    RAID; अनुपातहीन सम्पत्ति के मामले में बुर्ला हास्पीटल के दो अफसर गिरफ्तार

    संबलपुर,ओडिशा विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए संबलपुर के बुर्ला स्थित वीर सुरेंद्र साई आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान (VIMSAR) के दो अधिकारियों को…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’