FIR; केंद्र प्रभारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर और खरीददार के खिलाफ एफआईआर दर्ज, मोहारा धान उपार्जन केंद्र में 30 लाख के गबन का खुलासा

राजनांदगांव, छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के सेवा सहकारी समिति मोहारा में धान गबन और अवैध परिवहन का बड़ा मामला उजागर हुआ है। प्रशासन की आकस्मिक जांच में 995.68 क्विंटल धान की अफरा-तफरी सामने आने के बाद केंद्र प्रभारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर और एक अनधिकृत खरीददार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में शासन को 30 लाख 86 हजार 608 रुपए की आर्थिक क्षति पहुंचने की बात सामने आई है।

जानकारी के अनुसार अवैध धान परिवहन की सूचना मिलने पर सहायक खाद्य अधिकारी द्रोण कामड़े, तहसीलदार डोंगरगढ़ अमीय श्रीवास्तव एवं अतिरिक्त तहसीलदार सोनित मेरिया ने मोहारा धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान केंद्र प्रभारी संतोष वर्मा मौके से अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान टीम ने वाहन क्रमांक सीजी 08 एल 1049 को पकड़ा। वाहन चालक सुंदरलाल साहू ने पूछताछ में बताया कि वह ग्राम खैरी निवासी राजू वर्मा के निर्देश पर समिति से बिना किसी वैध दस्तावेज के धान लोड कर परिवहन कर रहा था।

इसके बाद विभागीय रिकॉर्ड और भौतिक सत्यापन का मिलान किया गया, जिसमें बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। जांच में पाया गया कि समिति द्वारा खरीदे गए कुल धान में से 995.68 क्विंटल धान को कम परिदान दिखाते हुए उसे ‘सूखत’ में दर्शा दिया गया था। आरोप है कि इस धान को फर्जी तरीके से बचाकर अवैध रूप से बेचा जा रहा था।

प्रशासनिक जांच में यह भी सामने आया कि केंद्र प्रभारी और संबंधित कर्मचारियों ने निजी लाभ के लिए कस्टम मिलिंग नीति 2025-26 का उल्लंघन किया और शासन को लाखों रुपए की आर्थिक हानि पहुंचाई। जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रभारी धान उपार्जन केंद्र मोहारा संतोष वर्मा, कम्प्यूटर ऑपरेटर वेद प्रकाश साहू तथा ग्राम खैरी निवासी अनधिकृत खरीददार राजू वर्मा के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; कार के अंदर जलकर भाजपा नेता की मौत, आपसी विवाद के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

    अंबिकापुर, सरगुजा के कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नौगई से एक बेहद हृदय विदारक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां देर रात हुई घटना में एक व्यक्ति…

    ACCIDENT; अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत, उड़ान के कुछ ही मिनट बाद टुकड़ों में बंटा प्लेन

    वाशिंगटन,  कैलिफोर्निया स्थित अमेरिकी वायुसेना बेस पर सोमवार सुबह उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस विमान क्रैश हो गया, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई.…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..