FIRE; बस में लगी आग से 7 की मौत, 22 यात्री घायल, सभी हरिद्वार से इंदौर आ रहे थे

जयपुर, राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात बड़ा सड़क हादसा हो गया. कोलवा थाना क्षेत्र के द्वारापुरा गांव के पास यात्री बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई. ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई. बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई. अब तक इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है. घायलों की संख्या 22 पहुंच गई है.

अधिकांश यात्री एमपी के

जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के हरिद्वार से इंदौर आ रही बस में 39 यात्री सवार थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक 7 लोगों को मौत हो चुकी है और 22 यात्री घायल हैं. घायलों की संख्या में इजाफा हो सकता है. राहत एवं बचाव कार्य में जुटे अधिकारियों का कहना है कि सभी यात्री मध्य प्रदेश के हो सकते हैं.

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल, एंबुलेंस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचीं. घायलों के जल्द से जल्द अस्पताल तक पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया, ताकि बिना किसी अवरोध के मूवमेंट हो सके. पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित घटनास्थल पर उपस्थित होकर राहत और बचाव कार्य की निगरानी की. जिला कलेक्टर सौम्या झा भी मौके पर पहुंचीं और जायजा लिया. इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए कहा है.

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे की वजह से यातायात प्रभावित रहा. ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया ताकि राहत और बचाव कार्य में तेजी लाई जा सके. बताया जा रहा है कि हादसा इतना खतरनाक था कि 5 लोगों को बस से भागने का मौका ही नहीं मिला, वे जिंदा जल गए. मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    COURT; पत्नीहंता को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने कहा- ‘ऐसे जघन्य अपराध में नरमी का कोई आधार नहीं’

    रायपुर, पत्नी पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने वाले आरोपी पति को रायपुर की अदालत ने आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई है। चतुर्दश अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जितेंद्र प्रधान की अदालत…

    MURDER; मजदूरी न बढ़ाने पर चाकू से किया 50 वार, बेरहमी से की व्यवसायी की हत्या फिर नकदी लूटकर हुए फरार

    धमतरी, छत्तीसागढ के धमतरी जिले में हत्या की एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है. यहां पर मजदूरी नहीं बढ़ाने, दुर्व्यवहार करने और गाली-गलौज से…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’