FIRE;अब लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी आग ने 15 जिंदगियां छीनी, CM योगी अलीगढ़ दौरा छोड़कर राजधानी रवाना, जांच के आदेश

लखनऊ, नईदिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक एनिमेशन कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई. हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि अभी कई लोग बिल्डिंग में ही फंसे हैं. अलीगंज इलाके में स्थित पूरी बिल्डिंग को आग ने अपनी जद में ले लिया. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी. जान बचाने के लिए कई छात्र कूदने से घायल हो गए.

हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है. मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रमुख गृह सचिव संजय प्रसाद खुद मौके पर मौजूद हैं. वहीं मीडिया से बात करते समय ब्रजेश पाठक भावुक हो गए.घटना की जानकारी देते हुए ब्रजेश पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 बच्चों को निकालकर केजीएमयू में भर्ती करवाया गया है. बिल्डिंग में अभी कोई फंसा नहीं है. धुआं भरा हुआ है. एक-एक सामान को हटाकर देखा जा रहा है. बचाव दल दीवार तोड़कर अंदर दाखिल हुआ है. मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं. घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा.

वहीं घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ का दौरा बीच में छोड़ दिया है और लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं. हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है. सीएम योगी ने कहा, ‘लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. प्रभी श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.’

धुएं का गुबार दिखते ही मची अफरा-तफरी

अलीगंज के पुरनिया इलाके में उषा मेहता रोड पर कई मंजिला इमारत में प्राइवेट कोचिंग संस्थान चलता है. यहां दोपहर अचानक धुएं का गुबार दिखाई दिया. जिसके बाद बिल्डिंग में मौजूद लोगों मे अफरा तफरी मच गई. देखते ही देखती बिल्डिंग से आग की लपटें निकलने लगीं. घबराए छात्रों ने जान बचाने के लिए बिल्डिंग से छलांग लगा दी. इस दौरान कई छात्र घायल भी हो गए.

चश्मदीद बोले- घटना के वक्त कोचिंग क्लासेज चल रही थीं

पूरा मामला अलीगंज के सेक्टर-डी स्थित बी-2 ब्लॉक का है. यहां चश्मदीदों का कहना है कि जिस वक्त घटना हुई, उस समय कोचिंग में क्लासेज चल रही थीं. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बिल्डिंग में अभी कई लोग फंसे हैं, जिन्हें रेस्क्यू की कोशिश की जा रही है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ED; रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर रेड, रामगोपाल अग्रवाल से जुड़े तार, ईडी की टीम कर रही दस्तावेजों की जांच

    0 जीडी लॉजिस्टिक के संचालक और डॉक्टर कमलेश्वर अग्रवाल के भाई अनूप अग्रवाल के यहां भी छापा दुर्ग,  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार…

    MURDER; कोर्ट में ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर विनोद राणा की हत्या, मची अफरा-तफरी

    चंडीगढ, हरियाणा के हिसार में गुरुवार को कोर्ट में गैंगस्टर विनोद काणा की हत्या कर दी. अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और कोर्ट परिसर में उसे गोलियों…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार