FIRING; पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में हादसा, बंदूक साफ करते समय चली गोली, प्रधान आरक्षक की मौत, APC घायल

रायपुर, राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में तैनात प्रधान आरक्षक की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना उस वक्‍त हुई जब असिस्‍टेंट प्‍लाटून कमांडर अपनी लाइसेंसी बंदूक साफ कर रहे थे। इस घटना में असिस्‍टेंट प्‍लाटून कमांडर घायल हो गए।

दरअसल, घटना सिविल लाइन थाना इलाके का है। जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में आशीष कर्मा की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी असिस्‍टेंट प्‍लाटून कमांडर रामकुमार दोहरे एवं प्रधान आरक्षक अजय सिंह शुक्रवार सुबह पुलिस बैरेक में अपने हथियारों की नियमित सफाई कर रहे थे।

इसी दौरान पिस्टल से अचानक गोली चल गई, जोकि एपीसी रामकुमार दोहरे के हथेली को पार कर प्रधान आरक्षक अजय सिंह के सीने में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर बंगले में तैनात दूसरे सुरक्षाकर्मी घटनास्‍थल की ओर भागे।

वहां सुरक्षाकर्मियों ने देखा प्रधान आरक्षक अजय सिंह लहूलुहान हालत में पड़े हैं। जबकि असिस्‍टेंट प्‍लाटून कमांडर भी घायल हैं। आनन-फानन में प्रधान आरक्षक और असिस्‍टेंट प्‍लाटून कमांडर को मेकाहारा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्‍होंने दम तोड़ दिया। वहीं APC रामकुमार दोहरे का इलाज कराया जा रहा है। मृतक प्रधान आरक्षक बिजुरी के रहने वाले हैं और घायल भिंड से है। सिविल लाइन थाने की पुलिस ने प्राथमिक जांच में बताया कि मामला एक्सीडेंटल फायरिंग का है। मामले की जांच की जा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की फोटो रखकर श्मशान घाट में तंत्र साधना, मछली, नींबू, सिंदूर से किया अनुष्ठान

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी स्थित श्मशान घाट में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने चार लोगों को तंत्र…

    NAXALITE; झीरम घाटी कांड में 13 साल बाद फैसले की घड़ी करीब, 10 अगस्त को जगदलपुर कोर्ट में अंतिम बहस

     जगदलपुर, छत्तीसगढ़ और देश के सबसे चर्चित और संवेदनशील आपराधिक मामलों में शामिल झीरम घाटी नक्सली हमले का मुकदमा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। करीब 13 वर्षों…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र