FLOOD; बाढ से बस्तर को हुए नुकसान पर सांसद महेश कश्यप ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, प्रधानमंत्री राहत कोष से मांगे 500 करोड़…

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में हालिया भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने केंद्र सरकार के सामने विशेष राहत पैकेज की मांग रखी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को पत्र भेजकर बस्तर, सुकमा और बीजापुर के प्रभावित क्षेत्रों के लिए कुल 500 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की मांग की है।सांसद ने पत्र में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत देने के साथ भविष्य में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए स्थायी उपाय किए जाने की जरूरत भी बताई है।

बस्तर के लिए 300 करोड़ और सुकमा-बीजापुर के लिए 100-100 करोड़ की मांग

महेश कश्यप ने प्रस्तावित राहत पैकेज में बस्तर जिले के लिए 300 करोड़ रुपये देने की मांग की है। वहीं सुकमा और बीजापुर के लिए 100-100 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज मांगा गया है।इस राशि के जरिए बाढ़ प्रभावित परिवारों को हुए नुकसान की भरपाई करने पर जोर दिया गया है। सांसद ने फसलों, मकानों और मवेशियों को हुए नुकसान के लिए प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की मांग भी उठाई है।

जोरानाला और इंद्रावती को लेकर स्थायी समाधान की मांग

सांसद ने बाढ़ की समस्या को केवल तत्काल राहत तक सीमित रखने के बजाय स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाने की जरूरत बताई है। इसके तहत जोरानाला की नए सिरे से हाइड्रोलॉजिकल स्टडी कराने और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की मांग की गई है।इसके अलावा इंद्रावती नदी में ड्रेजिंग कराने का सुझाव दिया गया है। जगदलपुर में आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने की जरूरत भी पत्र के माध्यम से सामने रखी गई है, ताकि भविष्य में भारी बारिश के दौरान जलभराव और बाढ़ के खतरे को कम किया जा सके।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में केंद्रीय टीम भेजने का आग्रह

महेश कश्यप ने केंद्र सरकार से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के लिए केंद्रीय टीम भेजने का आग्रह भी किया है। उनका कहना है कि जमीनी स्तर पर हुए नुकसान का आकलन कर प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने और आगे की कार्ययोजना तैयार करने में इससे मदद मिल सकती है।

सीएम साय भी बाढ़ प्रभावित परिवारों से कर चुके हैं मुलाकात

बाढ़ के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था। मुख्यमंत्री जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र के डोंगाघाट पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी थीं।इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया था कि संकट की स्थिति में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; सिंगापुर में हुई भारत के दो मुख्यमंत्री की मीटिंग, दोनों गर्मजोशी से मिले, राज्य में निवेश को लेकर हुई मीटिंग

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सिंगापुर दौरे पर हैं। रविवार को उनकी मुलाकात हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से…

    POLITICS; UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का बड़ा बयान ‘हम अकेले लड़ने के लिए तैयार’

    रायपुर, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने यूपी में चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि, नागालैंड में हमारे 2 विधायक हैं। लेकिन वहां हमने फैसला किया था कि हम वहां…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात