रायपुर, कुम्हारी फ्लाईओवर मंगलवार से 18 मार्च तक के लिए बंद रहेगा। रूटीन मरम्मत के काम के लिए यह निर्णय लिया गया है। इस कारण दुर्ग जाने और आने वालों के लिए थोड़ी परेशानी हो सकती है। मरम्मत कार्य के दौरान रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन फ्लाईओवर के नीचे स्थित सर्विस लेन से कराया जाएगा।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि मरम्मत कार्य के दौरान निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और यातायात संकेतकों तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और सावधानीपूर्वक वाहन चलाते हुए प्रशासन का सहयोग करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना की स्थिति न बने।



