FOREST; छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ की सचिव किरण गुप्ता की प्रतिनियुक्ति समाप्त,मिश्रा नए सचिव होंगे

 रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ में पदस्थ संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं सचिव श्रीमती किरण गुप्ता का तबादला हो गया है । आज उन्हें भारमुक्त कर दिया गया। श्रीमती किरण गुप्ता को प्रतिनियुक्ति समाप्त कर कार्यालय आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहाकारी संस्थाएं नया रायपुर में पदस्थ किया गया है। उनकी जगह उप आयुक्त सहकारिता अवधेश मिश्रा को प्रतिनियुक्ति पर सचिव पदस्थ किया गया है।

दरअसल मामला यह है कि छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ, वनधन भवन, सेक्टर-24, अटलनगर नवा रायपुर में पिछले 06 वर्षों से भी अधिक समय से सहकारिता विभाग से प्रतिनियुक्ति पर आकर पदस्थ हुई संयुक्त आयुक्त एवं सचिव किरण गुप्ता द्वारा लगातार तानाशाही पूर्ण प्रशासनिक मनमानी की जा रही थी जिससे अधीनस्थ कार्यरत् कर्मचारी/अधिकारियों में भारी असंतोष व्याप्त था। कर्मचारी संघ ने आरोप लागाया है कि किरण गुप्ता अपने प्रशासनिक शक्तियों का दुरूपयोग कर अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रताड़ित व भयादोहन कर रही है ।

हाल ही में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान में हुए 03 दिवसीय प्रांतव्यापी आंदोलन के दौरान भी सचिव किराण गुप्ता द्वारा दमनात्मक कार्यवाही करते हुए पदाधिकारियों का स्थानानांतरण एवं हड़ताल अवधि का वेतन रोके जाने की मनमानी कार्यवाही की गई। जबकि शासन से वेतन रोके जाने वावत् कोई भी आदेश/निर्देश अब तक जारी नहीं हुआ है, उनके द्वारा कार्यालय में कार्यरत् नियमित कर्मचारियों को पद के विपरीत कार्य सौंप कर व पदोन्नति रोककर मूल कार्यों हेतु सेवानिवृत्त अपने चहेते कर्मचारियों को संविदा नियुक्ति देने की कुप्रथा प्रारंभ की गई है। अभी हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के कर्मचारियों ने सचिव श्रीमती किरण गुप्ता को हटाने की मांग की थी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SCHOOL; निजी स्कूलों में मनमानी फीस वसूली पर लगेगी लगाम, सीएस के सख्त निर्देश

    0 शिक्षा के व्यावसायीकरण को रोकने फीस विनियमन अधिनियम का कड़ाई से पालन कराएं-मुख्य सचिव विकासशील रायपुर, राज्य के कतिपय निजी विद्यालयों द्वारा पालकों से उनके पाल्यों के अध्यापन हेतु…

    GOVT; भीषण गर्मी के चलते आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव, बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित

    0 बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि, निर्देशों के क्रियान्वयन में कोई ढिलाई नहीं होगी, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े रायपुर, प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…