रायपुर, प्रदेश में कार्यरत सात भारतीय वन सेवा के अधिकारियों का तबादला करते हुए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने नए पदों पर नियुक्त किया है। इन अधिकारियों में 1997 बैच की संजीता गुप्ता, 1998 बैच के अमरनाथ प्रसाद, 2005 बैच के एस. वेंकटाचलम, 2009 बैच के अभिषेक कुमार सिंह, 2012 बैच के गुरुनाथन एन., 2013 बैच के प्रणय मिश्रा और 2013 बैच के रमेश कुमार जांगड़े शामिल है।
आईएफएस अधिकारी संजीता गुप्ता को राज्य लघु वनोपज संघ की प्रभारी प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है, सचिव वन अमरनाथ प्रसाद को राज्य वन विकास निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह एम वेंकटाचलम को राज्य लघु वनोपज संघ का कार्यकारी संचालक पदस्थ किया गया है। बता दें 31 जुलाई को चाअरा वरिष्ठ आईएफएस अफसर क्रमश: प्रेम कुमार, अनिल कुमार साहू, आलोक तिवारी एवं राजेश चंदेले सेवानिवृत्त होंगे।








