FOREST; कोरबा के जंगल में कटाई, साल के 206 पेड़ों की लकड़ी अभनपुर में बरामद, आरा मिल सील, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में वन विभाग ने करीब 8 से 10 लाख रुपये की साल की लकड़ी की अवैध हेराफेरी का बड़ा मामला उजागर किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, वहीं अभनपुर स्थित आरा मिल को सील कर लाखों के साल पेड़ को जब्त कर कोरबा डिपो भेजा जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि वन मुख्यालय अरण्य के नाक के नीचे यह सब होता रहा और किसी को भनक तक नहीं लगी।

बिलासपुर रेंज के वन अफसरों से मिली जानकारी के अनुसार, सीएसईबी क्षेत्र में स्थित 206 साल के पेड़ों को अनुमति लेकर काटा गया था। नियमानुसार इन पेड़ों की लकड़ी वन विभाग के डिपो में जमा कराई जानी थी, लेकिन ऐसा करने के बजाय लड़की की कटाई करने वाले कोरबा के सुनील गुप्ता ने लकड़ी को अभनपुर स्थित आरा मिल पहुंचा दिया।

मामले की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने अभनपुर के आरा मिल में छापेमारी कर करीब 20 घन मीटर साल की लकड़ी बरामद की। जब्त लकड़ी की कीमत 8 से 10 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान आरा मिल को भी सील कर दिया गया। कोरबा डीएफओ प्रेमलता यादव ने बताया कि डिपो के निरीक्षण के दौरान साल की लकड़ियां गायब मिली थी। जांच और पूछताछ में पता चला कि सुनील गुप्ता नामक व्यक्ति लकड़ियों को अपने साथ ले गया। इसके बाद तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कराई गई और एफआईआर के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई।

वन विभाग ने अभनपुर आरा मिल से लकड़ियों को जब्त कर वापस डिपो में सुरक्षित रखवा दिया है। मामले में आरोपी सुनील गुप्ता को गिरफ्तार कर आगे की जांच जारी है। वन विभाग यह भी पता लगा रहा है कि लकड़ी की अवैध निकासी में और कौन-कौन लोग शामिल थे।बता दें तीन दिन पहले वन अमले ने राजधानी में एक गोदाम में छापामार कार्रवाई की थी। जहां बडी मात्रा में खैर लकडी जब्त हुई थी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLICE RAID; स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार!, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां, दो लोगों पर FIR

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित देवेंद्र नगर इलाके में संचालित इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, छापे के दौरान सेंटर में कुछ युवक-युवतियां…

    ACCIDENT; सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के नौ लोगों की मौत पर पसरा मातम, रायपुर से नागपुर जा रहे थे

    रायपुर, महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. शुक्रवार को ट्रक और बोलरो की जोरदार टक्कर में 3 बच्‍चाें समेत 9 लोगों की मौत हो गई.…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी