नारायण भोई
रायपुर, इस बरसात में छत्तीसगढ़ के तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है. आज सीएम विष्णु देव साय प्रदेश के 7 लाख 14 हजार 446 तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में वर्ष 2023 का बोनस सीधे ट्रांसफर करेंगे. इस तरह से बरसात के शुरुवात में ही संग्राहकों को इस मद में कुल 162 करोड़ 32 लाख 19 हजार 864 रुपए का वितरण किया जाएगा.इसके अलावा लघु वनोपज संघ के अधीन जुडे समितियों की पांच हर्बल उत्पाद को भी सीएम साय लांच करेंगे।
राजधानी रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित कृषि मंडपम ऑडिटोरियम में आज से दो दिवसीय राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन का आयोजन शुरू होगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे, जबकि सहकारिता मंत्री केदार कश्यप कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. सम्मेलन में प्रदेशभर की सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि, किसान और विशेषज्ञ भाग लेंगे. ‘सहकार से समृद्धि’ की थीम पर आयोजित इस सम्मेलन में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने और इसके विस्तार पर मंथन किया जाएगा.इस समारोह में सीएम साय तेंदूपत्ता लाभांश वितरण के साथ नए हर्बल उत्पाद लांच कारेंगे।
बस्तर संभाग को सबसे ज्यादा बोनस मिलेगा
राज्य लघु वनोपज संघ की कार्यकारी संचालक श्रीमती संजीता गुप्ता ने बताया कि तेंदूपात्ता लाभांश में बस्तर संभाग को सबसे बड़ी हिस्सेदारी मिलेगी. बस्तर संभाग की 125 समितियों के 1 लाख 54 हजार 112 संग्राहकों को कुल 45.87 करोड़ रुपए की बोनस राशि मिलेगी. वहीं बीजापुर जिले के संग्राहकों को 10.70 करोड़ रुपए, कांकेर जिले को 6.38 करोड़ रुपए सहित अन्य जिलों के हितग्राहियों को भी राशि का वितरण किया जाएगा.
बरसात में आदिवासियों को मिलेगा आर्थिक संबल
उन्होंने कहा है कि यह प्रोत्साहन राशि वनांचल क्षेत्रों के लाखों परिवारों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य से जुड़े लोगों के जीवन में नई राहत लेकर आएगी. बता दें तेंदूपत्ता बिक्री से प्राप्त शुद्ध आय का 80 प्रतिशत हिस्सा बोनस के रूप में संग्राहकों को दिया जा रहा है. पूरी राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचेगी.
पांच हार्बल उत्पाद लांच होंगे
राज्य लघु वनोपज संघ की कार्यकारी संचालक श्रीमती संजीता गुप्ता ने बताया कि वनधन केंद्रों द्वारा निर्मित हर्बल उत्पाद जामुन बार, जामुन स्प्रेड,बेल जूस,अगरबत्ती एवं साबुन का लांचिंग होगा. ये उत्पाद अब संजीवनी में उपलब्ध रहेंगे. उन्होंने बताया कि समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों पांच सामितियों को उत्कृष्ठता पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. इसके अलावा वनाधन केंद्रों के सुदृढ संचालन एवं मार्गदर्शन के लिए तैयार वन धन केंद्र पर आधारित हेंडबुक का विमोचन भी मुख्यमंत्री केरेंगे.







