JDA;जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन रायपुर के अध्यक्ष बने डॉ. रेशम सिंह, नई कार्यकारिणी का भी गठन

 रायपुर,  डॉ. रेशम सिंह पीजी छात्र जनरल सर्जरी विभाग को सर्वसम्मति से जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) रायपुर का नया अध्यक्ष चुना गया है। उनके नेतृत्व में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें उपाध्यक्ष पद पर डॉ. राजेन्द्र झरिया, डॉ. शिल्पा, डॉ. संजू और डॉ. वीरेंद्र वारते को चुना गया है। वहीं डॉ. स्वास्तिक भट्टाचार्य को सचिव और डॉ. अमित बंजारा को सह-सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डॉ. रेशम सिंह संकल्प मिशन संस्था के संस्थापक एवं सलाहकार मंडल के सदस्य हैं। उनके नेतृत्व में अब तक हजारों निःशुल्क मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर तथा NEET-UG जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु शैक्षिक सहायता कार्यक्रम संचालित किए गए हैं।

डीन प्रोफेसर डॉ. विवेक चौधरी एवं मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रोफेसर डॉ. संतोष सोनकर ने डॉ. रेशम सिंह को शुभकामनाएं देते हुए आश्वस्त किया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में कार्यरत जूनियर डॉक्टर जो मरीजों की सेवा में प्रथम पंक्ति में खड़े रहते हैं, उनके लिए समुचित सुरक्षा, भयमुक्त कार्य वातावरण और संतुलित ड्यूटी शेड्यूल सुनिश्चित किया जाएगा। यह प्रयास न केवल डॉक्टरों के मनोबल को बढ़ाएगा, बल्कि आम जनता को बेहतर एवं सुलभ चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त होंगी।

साथ ही छत्तीसगढ़ डॉक्टर्स फेडरेशन (CGDF) के अध्यक्ष डॉ. हीरा सिंह लोधी ने पत्र जारी कर डॉ. रेशम सिंह को बधाई हुए कहा कि “उगते हुए सूरज को कोई रोक नहीं सकता।” उन्होंने विश्वास जताया कि अब समस्त चिकित्सक मिलकर चिकित्सा व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर करेंगे और आम जनमानस के हित में चिकित्सा सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता पर लाएंगे।

  • Related Posts

    HEALTH; छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का दोहरा शतक!, एक दिन में मिले 26 नए मरीज ,रायपुर में मिले 12 मरीज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में आज 26 नए स्वाइन फ्लू मरीजों की पुष्टि…

    HEALTH; छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के 152 और कोरोना के 2 केस, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी बोले- पैनिक होने की जरूरत नहीं

    रायपुर,  प्रदेश में स्वाइन फ्लू (इन्फ्लूएंजा-ए एच1एन1) का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के 31 अगस्त तक के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष अब तक प्रदेश में स्वाइन…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी