FEDERATION; 21 हजार रु न्यूनतम वेतन के लिए आंदोलन कारेगा नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ,नए अध्यक्ष खेमूलाल का ऐलान

0 छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष की कार्यकरिणी का गठन

रायपुर, छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ द्वारा राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित कर नवीन प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से खेमूलाल निषाद प्रदेश अध्यक्ष चुने गए।नए अध्यक्ष खेमूलाल निषाद ने 21 हजार रु न्यूनतम वेतन के लिए आंदोलन का ऐलान किया है।

महासंघ की नवीन प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरकार के समक्ष नगरीय निकायों में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों को निकाय से सीधे न्यूनतम 21000 वेतन भुगतान हो तथा निरंतर 10-15 वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों का स्थायीकरण/नियमितिकरण किया जाए। अपनी इन मांगों से शासन-प्रशासन को अवगत कराने हड़ताल की योजना बनाई गई है। मांगें पूरी नही होने की स्थिति में आंदोलन किया जाएगा और अति आवश्यक सेवाएं प्रभावित होंगी जिसमें प्रमुखतः पानी, बिजली, सफाई आदि लोक  सेवाएं शामिल रहेंगी।,इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

बैठक में रायपुर समेत दूर-अंचल क्षेत्रों बस्तर, सरगुजा, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, बीजापुर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, अम्बिकापुर, जशपुर, सूरजपुर बलरामपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, कवर्धा, बालोद, धमतरी, महासमुंद, डोंगरगढ़, आदि जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए। उपस्थित सभी पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से खेमूलाल निषाद को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष-  संजय एडे, शक्लि वेल, सौरभ यादव, प्रदेश महासचिव- शरदराम पोया, प्रदेश उपाध्यक्ष- देवेन्द्र ध्रुव अजय मेश्राम, श्रीमती मुमताज खान, प्रदेश संयुक्त सचिव राहुल मेढ़े, प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु यदु, प्रदेश कोषाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव व तामेश साहू, प्रदेश सह सचिव नरेन्द्र साहू, रायपुर संभाग अध्यक्ष हीरालाल चौहान, दुर्ग संभाग अध्यक्ष राहुल मेढ़े, बिलासपुर संभाग अध्यक्ष कौशलेन्द्र राणा, सरगुजा संभाग अध्यक्ष शैलेष उपगड़े, प्रदेश मीडिया प्रभारी दिनेश कश्यप, संजय लहरे, रूस्तम, संगठन मंत्री सुंदर नेताम चंद्रप्रकाश साहू मनोज कोसरे संदीप पोया सचिन दीपक चंद्रशेखर साहू एवं विधिक सलाहकार अजीत कसार चुने गए।

  • Related Posts

    PWD; सड़कों, पुलों और भवनों के काम को मिलेगी रफ्तार, वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार

    0 लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन और अप्रारंभ कार्यों को द्रुत गति से शुरू करने तैयारियों की समीक्षा की रायपुर, लोक निर्माण विभाग बरसात के बाद सडकों, पुल-पुलियों…

    FLOOD; बाढ़ और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश

    0 मुख्यमंत्री के निर्देश – राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न हो,प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहने की हिदायत रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर