MURDER;मोबाइल लूट के दौरान झूमाझटकी में लुटेरे की गर्दन में ही धंसा चाकू, चार युवक गिरफ्तार

 रायपुर, कचना इलाके में रविवार रात 11 बजे के आस-पास मोबाइल लूट के दौरान लुटेरे ओगन साहू की मौत हो गई। मोबाइल लूटने के लिए उसने जो चाकू अड़ाया, वो झूमाझटकी के दौरान उसकी ही गर्दन में धंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना में जिनके साथ लूट की कोशिश की गई थी, उस पक्ष के दो युवक घायल हुए हैं। पुलिस ने मृतक और उसके दो साथियों के खिलाफ लूट और हत्या के प्रयास और दूसरे पक्ष के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

पुलिस ने दोनों पक्षों के चार आरोपियों प्रीतम साहू, ओमप्रकाश यादव, रोहित धीवर उर्फ (डोकरा) और शानू कुमार धीवर को गिरफ्तार कर लिया है। कचना सत्यम विहार के रहने वाले प्रीतम साहू (32) और ओम प्रकाश साहू (28) रविवार की रात करीब 11 बजे घर लौट रहे थे।

मोबाइल छीनने के बाद हुई झूमाझटकी

घर से थोड़ी दूर ही अंधेरे में ओगन साहू, रोहित धीवर और सोनू धीवर खड़े थे। जैसे ही प्रीतम और ओमप्रकाश की गाड़ी उनके करीब पहुंची, तो तीनों सामने खड़े हो गए। प्रीतम ने गाड़ी रोकी और उनकी बाइक रुकते ही ओगन ने चाकू निकाला और प्रीतम के गले में अड़ा दिया और पैसे मांगे। प्रीतम के पास ज्यादा पैसे नहीं थे, तो ओगन ने उनका मोबाइल छीन लिया। मोबाइल छिनने से नाराज प्रीतम ने उसका विरोध किया। उसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद ओगन ने प्रीतम व उसके साथी पर चाकू से हमला कर दिया।

चाकू छीनने की कोशिश में रेत गया गला

इस दौरान प्रीतम व उसके साथी ने अपना बचाव करते हुए चाकू छिनने की कोशिश की। झूमाझटकी के दौरान चाकू ओगन के गले में धंसा और उसका गला रेता गया। चाकू लगने से वह बेसुध होकर गिर गया। उसे खून से लथपथ देखकर उसके साथी रोहित और सोनू हड़बड़ा गए।

  • Related Posts

    ACCIDENT; बस पलटने से बालक समेत 6 यात्रियों की मौत, कई घायल, दो दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके में जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। करडेगा से कुनकुरी आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे…

    ACCIDENT; ट्रक ने बस को पीछे से मारी टक्कर, 4 यात्रियों की मौत, 12 से ज्यादा घायल

    रायपुर, रायपुर–बिलासपुर नेशनल हाईवे (NH-130) पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस में…

    You Missed

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति

    PET; कृषि व पशुधन विभाग के विभिन्न कोर्सों की प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 मार्च तक

    PET; कृषि व पशुधन विभाग के विभिन्न कोर्सों की प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 मार्च तक

    UPSC; वैभवी, रौनक, संजय, दर्शना और डायमंड ने यूपीएससी में लहराया परचम

    UPSC; वैभवी, रौनक, संजय, दर्शना और डायमंड ने यूपीएससी में लहराया परचम

    PWD; बैठक में सीएम के कड़े तेवर,साय की चेतावनी – घटिया सड़क बनाने पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्टेड, अफसरों पर भी गिरेगी गाज

    PWD; बैठक में सीएम के कड़े तेवर,साय की चेतावनी – घटिया सड़क बनाने पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्टेड, अफसरों पर भी गिरेगी गाज

    PAY COMMISSION; आठवें केंद्रीय वेतन आयोग, ऑनलाइन सुझाव 30 अप्रैल तक

    PAY COMMISSION; आठवें केंद्रीय वेतन आयोग, ऑनलाइन सुझाव 30 अप्रैल तक