FRAUD; ऑनलाइन ठगी का नया तरीका अपना रहा जामताड़ा गिरोह, लिंक भेजकर ऐसे उड़ा लेते हैं बड़ी रकम

रायपुर, ऑनलाइन ठगी के लिए कुख्यात जामताड़ा गिरोह ठगी के नए हथकंडे अपना रहा है। गिरोह ने ग्रामीणों को एक से दो हजार रुपये कमीशन देकर लिंक भिजवाए और ठगी को अंजाम दिया। ग्रामीणों को स्मार्टफोन इस्तेमाल करने और लिंक भेजने की ट्रेनिंग भी दी।

गिरफ्तारी से बचने और लगातार लिंक भेजते रहने के लिए जामताड़ा गिरोह ने यह हथकंडा अपनाया। पुलिस ने बिहार के नालंदा जिले के सोनसा रहुई गांव से दो आरोपियों का पता लगाया है, जो जामताड़ा गिरोह के लिए ठगी को अंजाम दे रहे थे।

आरोपी को किया गया गिरफ्तार

इनमें से आरोपी अमित कुमार, दयानंद मालाकार को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपी रानीदेवी राकेश पासवान को नोटिस जारी किया गया है। आरोपी ने बताया कि उसे और अन्य ग्रामीणों को जामताड़ा गिरोह ने लोगों को लिंक भेजने के लिए काम पर रखा था। लिंक भेजने के लिए कमीशन मिलते थे। लिंक भेजने के बाद सिम कार्ड को नष्ट कर देते थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोनसा गांव के लगभग 5000 लोगों में से अधिकांश इस अपराध में शामिल हैं।

ऐसे की जाती थी ठगी

इस तरह की गई ठगी लोगों से संपर्क कर बैंकों के केवाईसी को अपडेट करने के लिए साझा किए गए लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा गया। पीड़ित के लिंक पर क्लिक करते ही ठगों ने उसके फोन में सेंध लगा ली। जामताड़ा गिरोह के ठगों ने ओटीपी जेनरेट करने और पीडि़तों के बैंक खातों से पैसे निकालने के लिए स्क्रीन मिररिंग का उपयोग किया।

इस्स तरह सामने आया मामला

चिंचपोकली निवासी तनीषा चौहान के साथ 29 दिसंबर 2023 को केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर धोखाधड़ी हुई थी। ठग ने तनीषा को फोन कर दावा किया कि वह केवाईसी अपडेट करने के लिए एक्सिस बैंक से काल कर रहा है। ठगों ने फोन की स्क्रीन को मिरर कर लिया और तनीषा के बैंक खाते से तीन लाख से रुपये अधिक राशि निकाल ली।पीड़िता ने कालाचौकी पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई। जांच में पता चला कि लिंक सोनसा रहुई गांव के परवलपुर पाड़ा इलाके से भजे गए थे। गुरुवार को पुलिस टीम परवलपुर पाड़ा पहुंची, लेकिन जब तक पुलिस इस गांव में पहुंची तो अधिकांश ग्रामीण पहले ही भाग चुके थे। लेकिन एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; पुजारी भगवान की संपत्ति का मालिक नहीं बन सकता, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि पुजारी गवान की संपत्ति का स्वतंत्र मालिक नहीं बन सकता. कोर्ट ने ठाकुर रामचंद्र जी स्वामी जैतूसाव मठ…

    SUICIDE; कोरबा के जंगल में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, एक ही फंदे पर लटके मिले दोनों

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र के अरतेरा गांव में शनिवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब जंगल में एक युवक और युवती के शव मिले।…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर