FRAUD; पशु चिकित्सा विभाग में एक करोड़ की गड़बड़ी, लेखा शाखा प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

अंबिकापुर, सरगुजा के जिला मुख्यालय में स्थित कार्यालय उप संचालक, पशु चिकित्सा विभाग अंबिकापुर में शासकीय राशि के गबन के गंभीर मामले में थाना सिटी कोतवाली अंबिकापुर में सहायक ग्रेड-2 एवं प्रभारी लेखा शाखा प्रदीप कुमार अंबष्ट के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 409 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई उप संचालक डॉ. आर.पी. शुक्ला द्वारा प्रस्तुत आवेदन और जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर की गई।

कार्यालयीन अभिलेखों की जांच के दौरान वित्तीय अनियमितता की आशंका पर पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की गई थी। समिति की रिपोर्ट में विभिन्न विभागीय योजनाओं और जिला पशु रोगी कल्याण समिति की राशि सहित कुल 1 करोड़ 7 लाख 84 हजार 340 रुपये शासकीय बैंक खातों में जमा नहीं किए जाने की पुष्टि हुई है।

जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित कर्मचारी ने स्वयं निर्मित पदमुद्रा का उपयोग कर सीजीटीसी/एमपीटीसी रसीदें जारी कीं और प्राप्त राशि को शासकीय खातों में जमा नहीं किया। बैंक स्टेटमेंट की जांच में उक्त राशि का कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BRIBE; 30000 की घूस के चक्कर में पकड़ा गया 4 करोड़ कैश,उडीसा में अफसर के घर मिला नोटों का जखीरा

    0 खनन उप निदेशक देवव्रत महांति रिश्वत लेते गिरफ्तार, भुवनेश्वर फ्लैट से 4 करोड़ से अधिक नकद बरामद, ओडिशा विजिलेंस की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी भुवनेश्वर,  लाइसेंसधारी कोयला…

    HC; हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, फादर जोसेफ धन्ना स्वामी को उम्रकैद, दो महिला स्टाफ को 7-7 साल की सजा

    0 ज्योति मिशन स्कूल यौन उत्पीड़न मामला बिलासपुर, कोरिया जिले के ज्योति मिशन स्कूल यौन उत्पीड़न मामले में निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट ने पलट दिया है। हाईकोर्ट के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MAHANADI; महानदी जल विवाद को लेकर हीराकुद बांध में ट्रिब्यूनल टीम का अहम निरीक्षण, आपसी सहमति से समाधान की उम्मीद

    MAHANADI; महानदी जल विवाद को लेकर हीराकुद बांध में ट्रिब्यूनल टीम का अहम निरीक्षण, आपसी सहमति से समाधान की उम्मीद

    NAXALITE; नक्सलवाद और दृढ़ इक्छाशक्ति

    NAXALITE; नक्सलवाद और दृढ़ इक्छाशक्ति

    कॉमरेड वेंकटाचलम बोले- बैंक निजीकरण का विरोध 36 वर्षों से जारी, देश के बड़े घरानों का 6 लाख करोड़ रूपए का ऋण माफ हुआ

    कॉमरेड वेंकटाचलम बोले- बैंक निजीकरण का विरोध 36 वर्षों से जारी, देश के बड़े घरानों का 6 लाख करोड़ रूपए का ऋण माफ हुआ

    CPC; आठवें वेतन आयोग की मांग को लेकर कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

    CPC; आठवें वेतन आयोग की मांग को लेकर कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

    CONFERENCE; ‘मोर माटी, मोर मान’ की थीम पर राजधानी रायपुर में होगा भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन