FRAUD; डुप्लीकेट एमएसटी टिकट बनाने वाले चार छात्र पकड़ाए, सभी नामी इंजीनियरिंग कालेज के छात्र

रायपुर,  रेलवे स्टेशन दुर्ग पर चेकिंग के दौरान डुप्लीकेट एमएसटी रेल टिकट बनाने वालों को रेलवे वाणिज्य विभाग के अधिकारियों द्वारा पकड़ा गया है। दुर्ग में आयोजित टिकट चेकिंग के दौरान श्रीमती प्रिया, वरिष्ठ टिकट एग्जामिनर दुर्ग के द्वारा डुप्लीकेट एमएसटी का मामला पकड़ा है। दुर्ग स्टेशन पर टिकट जांच के दौरान अधिकारियों ने शंकराचार्य कॉलेज के छात्र कुलदीप बिश्नोई, यू ओंकार, अखिलेश साहू, राहुल साहू को पकड़ा है। इन चारों छात्रों को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए दुर्ग आरपीएफ के सुपुर्द किया गया है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को टिकट चेकिंग स्टाफ ने यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के माध्यम से एमएसटी टिकट की इमेज का दुरुपयोग करते हुए डुप्लीकेट एमएसटी बनाकर यात्रा करने वाले संदिग्धों को पकड़ा। किलाबंदी टिकट चेकिंग के दौरान एक यात्री के पास डुप्लीकेट एमएसटी टिकट पाई गई। जिसकी गहनता से जांच करने पर वह टिकट डुप्लीकेट निकली।

अधिकारियों द्वारा पूछताछ के दौरान मिली जानकारी से प्लानिंग करके अन्य साथियों को भी पकड़ा गया। जांच के दौरान शंकराचार्य कॉलेज के चार छात्र इस धोखाधड़ी में संलिप्त पाए गए। मुख्य आरोपी कुलदीप ने स्वीकार किया कि उसने फर्जी टिकट तैयार किया जिसे उसने अपने दो साथियों के साथ साझा किया जिन्होंने आगे इसे अन्य लोगों तक प्रसारित किया है। छात्रों ने अधिकारियों को बताया कि हर्ष नामक एक साथी इन फर्जी टिकट को अन्य यात्रियों को बेचने में संलिप्त था, हालांकि हर्ष अभी पकड़ में नहीं आया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के निर्देश पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग)  अविनाश कुमार आनंद, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक जितेंद्र प्रसाद, टाटा बाबू राव, अभिजीत डे, डिविजनल सीटीआई ए. जेना और सीटीआई जयंत बाघ एवं चेकिंग स्टाफ ने संदिग्ध व्यक्तियों से गहनता से पूछताछ की।

रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध किया है कि वह रेलवे टिकट काउंटर अथवा स्वयं यू टी एस ऑन मोबाइल का उपयोग कर टिकट बनाएं ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन का उपयोग करें। यात्री टिकट सुविधा केंद्र से टिकट ले, रेल वन ऐप का उपयोग करें। संदिग्ध व्यक्तियों से टिकट/ एमएसटी न खरीदें। उक्त चारों छात्रों को हर्ष के संबंध में उपलब्ध विवरण सहित आगे की आवश्यक कार्रवाई हेतु RPF/दुर्ग को सुपुर्द कर दिया गया हैं। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत, उड़ान के कुछ ही मिनट बाद टुकड़ों में बंटा प्लेन

    वाशिंगटन,  कैलिफोर्निया स्थित अमेरिकी वायुसेना बेस पर सोमवार सुबह उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस विमान क्रैश हो गया, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई.…

    ACB; जिला पंचायत सीईओ, क्लर्क और चपरासी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सरपंच से की थी दो लाख रुपये की डिमांड

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ),…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..