FRAUD; देश के 300 से ज्यादा होटलों को चूना लागाने वाला शातिर ठग गिरफ्तार , 5 स्टार होटल में ठहरता, ऐश करता और बिना बिल चुकाए हो जाता था फरार

रायपुर, राजधानी रायपुर पुलिस ने देशभर के 300 से अधिक फाइव स्टार होटलों में ठगी और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक अंतरराज्यीय शातिर ठग को ओडिशा के भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिंगसन जॉन (69 वर्ष) निवासी तूतीकोरिन (तमिलनाडु) के रूप में हुई है। उनके खिलाफ मेट्रो शहरों सहित देश के 10 से अधिक राज्यों में अपराध पंजीबद्ध है और करीब 15 वर्ष विभिन्न जेलों, जिनमें तिहाड़ जेल भी शामिल है, में बंद रह चुका है।

पुलिस के अनुसार आरोपी खुद को विदेशी पर्यटकों का गाइड, अंग्रेजी शिक्षक और योगा टीचर बताकर महंगे होटलों में ठहरता था। होटल की सभी सुविधाओं का लाभ लेने के बाद वह बिना बिल चुकाए फरार हो जाता था और होटल के कीमती सामान भी साथ ले जाता था। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह कुख्यात ठग चार्ल्स शोभराज से प्रभावित होकर इसी तरह की वारदातों को अंजाम देता था।

राजधानी रायपुर के होटल हयात में की थी ठगी

मामला थाना तेलीबांधा क्षेत्र स्थित होटल हयात का है। होटल के सिक्योरिटी इंचार्ज सूरज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी 25 जून 2026 को होटल में ठहरा था। 27 जून की सुबह वह बिना चेक-आउट किए होटल से निकल गया। उसने होटल का 63,755 रुपये का बिल नहीं चुकाया और होटल प्रबंधन द्वारा विशेष अनुरोध पर उपलब्ध कराया गया करीब 1.48 लाख रुपये मूल्य का लैपटॉप भी साथ ले गया। होटल द्वारा संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उसके दोनों मोबाइल नंबर बंद मिले।

भुवनेश्वर से गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (मध्य) उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा तेलीबांधा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी का लोकेशन ओडिशा के भुवनेश्वर में मिला, जहां टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।

तिहाड़ जेल भी गया था

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वर्ष 1990 से अब तक वह देशभर के 300 से अधिक महंगे होटलों में इसी तरह की ठगी और चोरी की वारदात कर चुका है। वर्ष 1996 में पहली बार तिहाड़ जेल गया था और उसके बाद लंबे समय तक विभिन्न राज्यों की जेलों में रहा। जेल से छूटने के बाद उसका अगला निशाना हमेशा कोई फाइव स्टार होटल होता था।

लैपटॉप बरामद, मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी बिंगसन जॉन के कब्जे से होटल का लैपटॉप बरामद कर लिया है। उसके खिलाफ थाना तेलीबांधा में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब आरोपी के देशभर में दर्ज अन्य मामलों की भी जानकारी जुटा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    COURT; मां-बेटी के तीन हत्यारों को फांसी, एक को उम्रकैद की सजा, हवलदार पति पर भी हमले का प्रयास किया था

    अंबिकापुर, सरगुजा के सुरजपुर जिले के बहुचर्चित हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने गुरुवार को सजा का ऐलान कर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा