FRAUD; चेक में काट-छांट कर बैंक से निकाले 3.38 लाख, बैंक कैशियर और लेखापाल समेत तीन गिरफ्तार

बिलासपुर, छत्तीसगड़ की न्यायधानी बिलासपुर के बिल्हा सेवा सहकारी समिति में 3 लाख 38 हजार रुपये के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। चेक में काट-छांट और कूटरचना कर राशि बढ़ाने के बाद बैंक से अतिरिक्त रकम का आहरण किया गया। मामले में बैंक कर्मचारियों और समिति के पदाधिकारी की कथित मिलीभगत सामने आने के बाद बिल्हा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिल्हा में फर्जी चेक पास कराकर अतिरिक्त राशि निकालने का मामला जांच में उजागर हुआ। जांच के दौरान चेक और समिति के कार्यवाही प्रस्ताव में छेड़छाड़ किए जाने की जानकारी सामने आई। आरोप है कि आपराधिक षड्यंत्र के तहत चेक में कूटरचना कर 3 लाख 38 हजार रुपये का अतिरिक्त आहरण कराया गया।

मामले में पुलिस ने बैंक के कैशियर ऋषिकेश पाण्डेय और लेखापाल संजय सिंह बघेल को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा सेवा सहकारी समिति गुमा क्रमांक 63 के प्राधिकृत अधिकारी एवं सह-अध्यक्ष राजकुमार बरगाह को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि मामले के प्रार्थी राजकुमार बरगाह की भी जांच में फर्जीवाड़े में संलिप्तता सामने आई है।

इससे पहले इस प्रकरण में बैंक के सुपरवाइजर हितेश सलूजा और शाखा प्रबंधक लक्ष्मण कौशिक को भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने के बाद दोनों को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया। फिलहाल बिल्हा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है। मामले में आगे की जांच जारी है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; बस की टक्कर से 3 लोगों की मौत, मौके पर मचा हड़कंप, राम सप्ताह में शामिल होने जा रहे थे

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे हादसों में लोगों की जान जा रही है। इसी बीच सक्ती जिले…

    SUSPEND; रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुई GST महिला अधिकारी निलंबित, छापा पड़ते ही नाली में फेंके थे नोटों के बंडल

    रायपुर, छत्तीसगढ के कांकेर जिले में रिश्वतखोरी के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जीएसटी अधिकारी आचला गिरी के खिलाफ कार्रवाई की है. एक स्क्रैप कारोबारी से गाड़ी छोड़ने…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..