MARATHON;अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन-शांति,विश्वास और विकास का सामूहिक दौड़,सीएम साय ने दिखाई हरी झंडी

0 अबूझमाड़ की धरती से देश-दुनिया को दिया जा रहा है अमन और शांति का मजबूत संदेश-मुख्यमंत्री

रायपुर, अबूझमाड़ की पावन धरती से शांति, सद्भाव और विकास का सशक्त संदेश देते हुए आज अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2026 का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अलसुबह नारायणपुर के हाईस्कूल परिसर के समीप आयोजित हाफ मैराथन सहभागिता की और धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा सांकेतिक रूप से स्वयं भी दौड़ लगाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अबूझमाड़ की धरती से पूरे देश और दुनिया को अमन और शांति का मजबूत संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह वही अबूझमाड़ है, जहाँ कभी आम नागरिकों और जवानों का पहुँचना भी कठिन था, लेकिन आज सकारात्मक वातावरण के कारण हजारों लोग यहाँ एकत्रित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में माओवाद से मुक्ति की दिशा में युवा वर्ग का जोश और उत्साह यह संकेत दे रहा है कि जल्द ही यह क्षेत्र खुशियों से आबाद होगा। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संकल्प और दृढ़ इच्छाशक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद के समूल उन्मूलन का लक्ष्य तय किया गया है और बस्तर लाल आतंक से पूरी तरह मुक्त होगा। उन्होंने नक्सलवाद के विरुद्ध संघर्ष में लगे सुरक्षा बलों के अधिकारियों एवं जवानों के अदम्य साहस और पराक्रम को नमन करते हुए कहा कि उन्हीं के बलिदान और समर्पण से आज बस्तर क्षेत्र में शांति और विकास की मजबूत नींव पड़ी है।

10 हजार धावकों ने भाग लिया

उल्लेखनीय है कि यह 21 किलोमीटर लंबी हाफ मैराथन नारायणपुर से बासिंग तक आयोजित की गई, जिसमें देश-विदेश से आए 60 से अधिक विदेशी प्रतिभागियों सहित बस्तर संभाग, प्रदेश एवं अन्य राज्यों के 10 हजार से अधिक धावकों ने भाग लिया। मैराथन से पूर्व हाईस्कूल परिसर में जुंबा वॉर्मअप कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों प्रतिभागियों ने एक साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

*आत्मसर्पित माओवादी बने मैराथन का हिस्सा*
  इस आयोजन की सबसे विशेष और ऐतिहासिक बात यह रही कि आत्मसमर्पित माओवादी युवाओं ने भी हथियार छोड़कर शांति और मुख्यधारा में लौटने का संदेश देते हुए मैराथन में हिस्सा लिया। नारायणपुर की अबूझमाड़िया जनजाति सहित स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को और अधिक प्रभावशाली एवं प्रेरणादायी बनाया।

  • Related Posts

    MEETING; प्रभारी सचिव निहारिका बारीक की हिदायत- अफसर केवल कार्यों की प्रगति तक सीमित न रहें, बल्कि जनता की समस्या भी प्राथमिकता से निपटाएंं

    0 जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश महासमुंद, छत्तीसगढ़ शासन के गृह एवं जेल विभाग की अपर मुख्य सचिव एवं महासमुंद…

    RAIPUR ; राजधानी के 9 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना, अमित केरकेट्टा तहसीलदार रायपुर होंगे

    रायपुर, कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन करते हुए नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। इस आदेश…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..