GAME; टेस्ट की पहली बॉल और बैट्समैन आउट!

जरा सोचिए कि दो देशों के बीच टेस्ट मैच शुरू होने वाला हो, फील्डिंग करने वाली टीम अपनी फिल्डिंग जमा ली हो, बैटिंग करने वाले टीम के ओपनर्स विकेट पर आ गए हो, एंपायर पहली बॉल फेंकने के लिए इशारा करे, बॉलर  पहली बॉल फेंके और विकेट गिर जाए! जी हां, टेस्ट क्रिकेट में अब तक खेले गए टेस्ट में 25 ऐसे अवसर आए है जब बॉलर ने अपनी पहली बॉल में ही विकेट ले लिया, प्रतिद्वंदी टीम का स्कोर  दिखने लगा -0 /1 ,

टेस्ट मैच की पहली बॉल पर  विकेट लेने की शुरूआत 1893 में हुई। ऑस्ट्रेलिया के टॉम हारन ने इंग्लैंड के वाल्टर रीड को पहले बॉल में आउट कर दिया।  हिंदुस्तान के किसी भी स्थापित बॉलर के हिस्से में टेस्ट मैच के  पहले बॉल पर विकेट लेने का रिकॉर्ड नहीं है।ये रिकॉर्ड निलेश कुलकर्णी  के नाम है जिन्होंने 1997 में श्री लंका के मार्विन  अट्टापट्टू  को आउट किया था। निलेश कुल जमा तीन टेस्ट खेल पाए और दो विकेट उनका कैरियर रिकॉर्ड रहा।  अपने कैरियर के पहली बॉल में विकेट लेने वालों में ऑस्ट्रेलिया के आर्थर कॉलिंस, न्यूजीलैंड के डेनिस स्मिथ और मेट हैंडरसन,वेस्ट इंडीज के  ट्रायल जानसन, और  वेस्ट इंडीज के हार्डेस वाल्ज़ोन ऐसे दुर्भाग्य शाली बॉलर्स है जिन्होंने टेस्ट करियर के पहली बॉल पर विकेट लेने के बाद केवल एक टेस्ट ही खेल पाए है।
पहले टेस्ट की पहली बॉल पर विकेट लेने वालों में ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियान ही एकमात्र बॉलर है जिन्होंने अपने खेले गए टेस्ट  की  पहली बॉल पर कुमार संगकारा(श्रीलंका) का विकेट लिया था। नाथन लियान  अब तक 143 टेस्ट में 571 विकेट के चुके है। इंग्लैंड के कीथ मिलर ने 55 टेस्ट में 170 विकेट लेने वाले प्रमुख बॉलर्स है। इंग्लैंड के 6 बॉलर्स  बिल फ्रेंडली, टेड अर्नाल्ड, जैक क्रॉफोर्ड, जॉर्ज मैकाले, डीक हावर्थ, रिचर्ड इलिंगवर्थ ने अपने टेस्ट करियर के पहले बॉल में विकेट लिया है। दक्षिण अफ्रीका के 5 बॉलर्स बर्ट पॉगलर, हर्ट्ज वॉल्ज़न तैयोशी मोर्की,  डेन सीडेंट, कोविन वॉश  है  जिनके पहली बॉल पर प्रतिद्वंदी टीम के ओपनर वापस निकल गए।
ऑस्ट्रेलिया के चार बॉलर्स टॉम हारन, आर्थर कालिन्हंस, कीथ मिलर, नाथन लियान के हिस्से में पहले टेस्ट के पहले बॉल में विकेट लिए है
न्यूजीलैंड के तीन बॉलर्स मॉरिस टेटे, डेनिस स्मिथ और मेट हेंडरसन अपनी ऐसी ही उपलब्धि के कारण इस विलक्षण लिस्ट में है।
वेस्ट इंडीज और श्री लंका के दो दो बॉलर्स भी अपने टेस्ट करियर के पहले बॉल में विकेट लिए है। वेस्ट इंडीज के ट्रायल जानसन और शामेर जोसफ और श्री लंका के पामिला  गमागे और शमिंदा इरागे ने ये कारनामा किया है।
 पाकिस्तान के इंतिखाब आलम,हिंदुस्तान के निलेश कुलकर्णी और  अफगानिस्तान के  निजात मसूद  ने भी अपने टेस्ट जीवन की शुरूआत की पहली बॉल पर सामने वाले टीम के ओपनर को पवेलियन का रास्ता दिखा दिए थे वनडे में 33 और टी ट्वेंटी मैच में 36 बॉलर्स अपने कैरियर के शुरुवात के पहले टेस्ट की पहली बॉल में विकेट लिए है|

संजय दुबे

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRICKET; कीपर की भरमार……….

    भारतीय क्रिकेट टीम में वर्तमान में ऐसी स्थिति है कि टेस्ट, वन डे और टी ट्वेंटी टीम के लिए अलग अलग विकेटकीपर उपलब्ध है ही, इनके अलावा रिजर्व में भी …

    IND vs AFG, भारत का धमाकेदार क्लीन स्वीप, अफगानिस्तान को तीसरे टी-20 में 127 रन से दी करारी शिकस्त

    नईदिल्ली, भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज का शानदार अंदाज में समापन किया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए तीसरे और आखिरी मुकाबले में भारतीय…

    You Missed

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र