GAME; भारत ने जीता दूसरा टेस्ट, सीरीज 1-1 से बराबर, केपटाउन में टीम इंडिया की पहली जीत

0 भारत ने तोड़ा दक्षिण अफ्रीका का घमंड,0 भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया, 0 भारत की केपटाउन में पहली टेस्ट जीत रही

केपटाउन, एजेंसी, भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 7 विकेट से जीत हासिल की। केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर टीम की पहली जीत है। इसी के साथ दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म हुई। भारतीय टीम को दूसरी पारी में 79 रन का लक्ष्य मिला था। जिससे 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

मैच के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका टीम तीन विकेट पर 62 रनों के आगे खेलना शुरू किया। टीम को पहले ओवर में झटका लगा। डेविड बुमराह की गेंद पर केएल राहुल को कैच थमा बैठे। फिर जसप्रीत ने काइल को भी सस्ते में चलता किया। 174 रन पर पारी सिमट गई। भारतीय टीम के लिए दूसरी पारी में यशस्वी जयसवाल (28), रोहित शर्मा (17*), शुभमन गिल (10), विराट कोहली (12) और श्रेयस अय्यर (4*) रन बनाए।

दूसरा टेस्ट मैच दूसरे सत्र में ही समाप्त हो गया। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मेजबान टीम पहली पारी में मात्र 55 रन पर ऑल आउट हो गई थी। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट चटकाए थे। बुमराह और सिराज को दो-दो विकेट मिले थे।

पहले दिन गिरे थे 23 विकेट

वहीं, भारत की पहली पारी 153 रन पर सिमट गई थी। भारत को पहली पारी में 98 रन की मामूली बढ़त मिली थी। पहले दिन दोनों टीमें 40-40 ओवर भी नहीं खेल सकी। पहले ही दिन साउथ अफ्रीका को दूसरी पारी खेलने के लिए उतरना पड़ा। भारतीय गेंदबाजों ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका के तीन विकेट गिरा लिए थे। पहले दिन 23 विकेट गिरे थे। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRICKET; इंग्लैंड में शर्मनाक हार पर BCCI सख्त, खतरे में गौतम गंभीर की नौकरी? प्लेयर्स पर भी गिरेगी गाज!

    नई दिल्ली, इंग्लैंड दौरे पर लगातार तीन टी-20 मैचों में हार के बाद टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ पर गाज गिर सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक टी-20 सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन…

    FOOTBALL; अपने ही गोल पोस्ट पर गोल!

    फुटबॉल खेल में जीत के लिए दो टीम के बीच जीत के लिए केवल एक गोल का अंतर होना अनिवार्य है।  इस विजयी गोल के लिए टीम के ग्यारह खिलाड़ियों…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’