GAME; छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्‍स , 30 राज्यों के 2500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

रायपुर, छत्तीसगढ़ में जनजातीय क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने और खेलों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ 2026 का आयोजन किया जाएगा. यह प्रतियोगिता 25 मार्च से 6 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगी. इस दौरान राज्य के तीन प्रमुख क्षेत्रों रायपुर, सरगुजा और बस्तर के खेल मैदानों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी.

सीएम साय ने तैयारियों की समीक्षा की

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक ली. बैठक में मुख्यमंत्री ने आयोजन से जुड़ी तैयारियों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए योजनाओं और खेल अधोसंरचना के निर्माण कार्य समय-सीमा में पूरे किए जाएं और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए.

खेल योजनाओं और अधोसंरचना पर जोर

बैठक में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना, खेल अधोसंरचना के निर्माण, केंद्र सरकार की खेलो इंडिया योजनाओं के क्रियान्वयन, खेल अकादमियों की गतिविधियों, खेल अलंकरण, युवा महोत्सव और आगामी कार्ययोजना की समीक्षा भी की. उन्होंने कहा कि युवा देश और प्रदेश का भविष्य हैं और राज्य सरकार शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास तथा खेल के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन जनजातीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर देगा और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में मदद करेगा.

अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. इसके अलावा मलखम्ब खिलाड़ियों को एक लाख रुपये की विशेष प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी. अमेरिका गॉट टैलेंट में चयनित मलखम्ब खिलाड़ी अनतई पोटाई के अमेरिका आने-जाने का पूरा खर्च भी राज्य सरकार वहन करेगी.

तीन शहरों में होंगी अलग-अलग प्रतियोगिताएं

भारत सरकार ने प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी छत्तीसगढ़ को सौंपी है. इस आयोजन में कुल सात प्रतिस्पर्धात्मक और दो प्रदर्शनात्मक खेल शामिल किए गए हैं. रायपुर में तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, स्वीमिंग और कबड्डी (डेमो) प्रतियोगिताएं होंगी. सरगुजा में कुश्ती और मलखम्ब (डेमो) तथा बस्तर में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. प्रतियोगिता में देश के लगभग 30 राज्यों से करीब 2500 खिलाड़ी और अधिकारी शामिल होंगे.

बस्तर ओलंपिक की सफलता का जिक्र

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर ओलंपिक में एक लाख 65 हजार से अधिक युवाओं की भागीदारी इस बात का संकेत है कि छत्तीसगढ़ अब नक्सलवाद से बाहर निकलकर शांति, विकास और सकारात्मक बदलाव की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और राज्य सरकार इन प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    मुंबई,  भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में वानखेडे के मैदान पर एक ऐसा पल आया, जिसने पूरे मैच की कहानी ही बदल दी। अक्षर…

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    नई दिल्‍ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्‍मू-कश्‍मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को राष्‍ट्रीय टीम में शामिल करने पर अपनी स्‍पष्‍ट राय बताई है। नबी ने जम्‍मू-कश्‍मीर को…

    You Missed

    POLITICS; अफीम की खेती देखने पहुंचे तहसीलदार की गाड़ी खेत में गिरी,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी समोदा पहुंचे, जांच शुरु

    POLITICS; अफीम की खेती देखने पहुंचे तहसीलदार की गाड़ी खेत में गिरी,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी समोदा पहुंचे, जांच शुरु

    आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने नए कलेक्टर  कुलदीप शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

    आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने नए कलेक्टर  कुलदीप शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

    MFPA; संग्राहकों को साप्ताहिक खरीदी के तीसरे दिन होगा भुगतान,बूटा कटाई मजदूरी 70 रुपये मानक बोरा

    MFPA; संग्राहकों को साप्ताहिक खरीदी के तीसरे दिन होगा भुगतान,बूटा कटाई मजदूरी 70 रुपये मानक बोरा

    GAME; छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्‍स , 30 राज्यों के 2500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    GAME; छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्‍स , 30 राज्यों के 2500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    FRAUD; पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता का अजजा प्रमाण पत्र निरस्त, महाराष्ट्र के मूल निवासी ने दशकों तक उठाया छत्तीसगढ़ में आरक्षण का ‘लाभ’

    FRAUD; पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता का अजजा प्रमाण पत्र निरस्त, महाराष्ट्र के मूल निवासी ने दशकों तक उठाया छत्तीसगढ़ में आरक्षण का ‘लाभ’

    HELICOPTER; बाल-बाल बचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य! अचानक बंद हुआ हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले, अमौसी एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग

    HELICOPTER; बाल-बाल बचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य! अचानक बंद हुआ हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले, अमौसी एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग