GAME; पाकिस्तान से हार के बाद भारत हो सकता है बाहर, U-19 एशिया कप फाइनल में पहुंचने का समीकरण बिगड़ा

नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ बहुदेशीय टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया है. सीनियर टीम को लगातार भारत के सामने हार का सामना करना पड़ा है. हालिया आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप और उससे पहले एशिया कप में भी टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया लेकिन जूनियर टीम ने इसका उल्टा कर दिया है. अंडर 19 एशिया कप में भारत को पाकिस्तान से करारी हार मिली. इस हार के बाद उसके आगे बढ़ने का समीकरण भी बिगड़ गया.

अजान ओवैस के नाबाद शतक से पाकिस्तान ने रविवार को अंडर-19 एशिया कप में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत को आठ विकेट से हरा दिया. अंतिम ओवरों में सचिन धास की 42 गेंद में तीन छक्कों से 58 रन की पारी के बावजूद भारत 50 ओवर में नौ विकेट पर 259 रन ही बना सका. कप्तान उदय शरण ने 60 रन जबकि सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह 62 रन की पारी खेली. इसके जवाब में पाकिस्तान ने बाएं हाथ के बल्लेबाज अजान के नाबाद शतक की मदद से 47 ओवर में दो विकेट पर 263 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. अजान ने 130 गेंद में 10 चौकों से नाबाद 105 रन बनाए.

क्या भारत हो जाएगा बाहर

एशिया कप की शुरुआत भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ दमदार जीत के साथ की थी. दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया पाकिस्तान से मिली हार ने उसके सेमीफाइनल का समीकरण बिगाड़ दिया है. भारत अपना अंतिम ग्रुप लीग मैच मंगलवार को नेपाल के खिलाफ खेलेगा और सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए उसे यह मुकाबला जीतना होगा. पाकिस्तान ने दो मैच में दो जीत दर्ज की है और उसे सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए बड़ी हार से बचना होगा.

अंक तालिका में पाकिस्तान टॉप पर
पाकिस्तान की टीम को भारत के साथ ग्रुप ए में जगह मिली है. लगातार दो मुकाबले जीतकर टीम अंक तालिका में वह टॉप पर पहुंच गई है. भारतीय टीम एक जीत और एक हार के साथ दूसरे नंबर पर है. अफगानिस्तान तीसरे जबकि नेपाल की टीम चौथे पायदान पर है. ग्रुप बी की बात करें तो यहां श्रीलंका पहले स्थान पर है और बांग्लादेश की टीम दूसरे नंबर पर, यूएई तीसरे जबकि जापान आखिरी स्थान पर है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRICKET; इंग्लैंड में शर्मनाक हार पर BCCI सख्त, खतरे में गौतम गंभीर की नौकरी? प्लेयर्स पर भी गिरेगी गाज!

    नई दिल्ली, इंग्लैंड दौरे पर लगातार तीन टी-20 मैचों में हार के बाद टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ पर गाज गिर सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक टी-20 सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन…

    FOOTBALL; अपने ही गोल पोस्ट पर गोल!

    फुटबॉल खेल में जीत के लिए दो टीम के बीच जीत के लिए केवल एक गोल का अंतर होना अनिवार्य है।  इस विजयी गोल के लिए टीम के ग्यारह खिलाड़ियों…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’