FROUD;रियल एस्टेट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 1.15 करोड़ की ठगी,सरगना फरार, 5 गिरफ्तार

जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले में रियल एस्टेट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रकम दोगुना करने का झांसा देकर एक करोड़ 15 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल 8 आरोपियों में से 5 को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है।

पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलिसेला ने बताया कि 21 मई 2025 को कांकेर थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें बताया गया कि अफशा प्रॉपर्टी प्राइवेट लिमिटेड और आगाज इंफॉर्मल्टी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनियां आम लोगों को दो माह में रकम दोगुना करने, जमीन की खरीद-बिक्री पर 200 प्रतिशत कैशबैक और कार जैसे गिफ्ट का झांसा देकर ठगी कर रही थी।

इस फर्जीवाड़े का संचालन कंपनी के डायरेक्टर जगन्नाथ टांडी और उनकी पत्नी, कंपनी की सीईओ अंजूलिका पटेल द्वारा किया जा रहा था। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने जयप्रकाश बघेल, जितेंद्र देशमुख और अंजूलिका पटेल को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया कि कुल ठगी की रकम 1 करोड़ 15 लाख रुपये तक पहुंच चुकी है।

जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने दुर्ग, भिलाई और रायपुर में दबिश देकर 5 और आरोपियों शिवकुमार राजपूत, गोविंद बाघ, श्याम कुमार भोई, विजय कुमार शर्मा और अनिल केशरवानी को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस को आरोपियों के पास से 20 लाख रुपये नगद भी बरामद हुए हैं। एसपी एलिसेला ने बताया कि मामले में शामिल एजेंटों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जो लोगों से निवेश करवाने का काम कर रहे थे। फिलहाल, मामले का मुख्य आरोपी फरार है और पुलिस की विशेष टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत पेनल्टी की रकम एम्प्लॉयर को खुद चुकानी पड़ेगी, भले ही मुआवजा इंश्योरेंस से कवर हो। कोर्ट…

    You Missed

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति