RMC;सभापति सूर्यकांत ने ऑक्सीजोन में गैर जरुरी कार्यों पर जताई नाराजगी,गाइड लाईन के अनुरूप काम करने की सफाई दी

रायपुर, नगर निगम के सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने ऑक्सीजोन में गैर जरुरी कार्यों पर नाराजगी जताई.अफसरों ने सफाई दी कि राज्य शासन की गाइड लाईन के अनुरूप पेड़ों को चारों ओर घेरने का काम किया जा रहा है. इससे सुंदरता बढेगी.पेडों को नुकसान नहीं होगा.

सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने आज कलेक्टर कार्यालय के सामने ऑक्सीजोन उद्यान का निरीक्षण किया.जहां-तहां अनावश्यक निर्माण कार्य कराने, उद्यान में जगह जगह कांक्रीटीकरण कराने पर भी असंतोष जाहिर किया गया. सभापति ने ऑक्सीजोन उद्यान में पेड़ों को चारों ओर घेरने कराये जा रहे कार्यों की प्रगति का अवलोकन भी किया.

मुख्य अभियंता यूके.धलेन्द्र,अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर ने सफाई देते हुए बताया कि उद्यान परिसर में पेड़ों को चारों ओर से घेरने से सम्बंधित कार्यों को छत्तीसगढ़ शासन की गाइड लाईन के अनुरूप करवाया जा रहा है. पेड़ों को चारों ओर से घेरने के कार्यों में गाइड लाईन का व्यवहारिक पालन किया जा रहा है. रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में कहीं पर भी राज्य शासन की गाइड लाईन का उल्लंघन नहीं किया गया है. गाइड लाईन के पूर्ण व्यवहारिक पालन हेतु सतत मॉनिटरिंग नगर निगम के पर्यावरण और उद्यानिकी विभाग के माध्यम से की जा रही है. 

नालों का निरीक्षण

सभापति सूर्यकान्त राठौड़ और आयुक्त विश्वदीप ने नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आरके. डोंगरे की उपस्थिति में नगर निगम जोन 2 के क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डब्ल्यूआरएस. कॉलोनी नाला, रमण मन्दिर वार्ड के चूनाभट्टी में खारून विहार नाला, स्टेशन रोड में सत्कार होटल के पास नाला, मौदहापारा में चारमुँहा नाला का स्थल निरीक्षण किया. आयुक्त ने निगम जोन 2 क्षेत्र के सभी नालों की तले तक अच्छी तरह सफाई सतत मॉनिटरिंग करते हुए करवाकर गन्दे पानी की सुगम निकासी व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैँ. आयुक्त ने जोन क्षेत्र के नालों का सर्वे करवाकर टूटे – फूटे नालों को शीघ्र व्यवस्थित करने कार्य हेतु प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए हैँ.

अवैध निर्माण तोड़ने के निर्देश

सभापति सूर्यकान्त राठौड़ और आयुक्त विश्वदीप ने निरीक्षण के दौरान पिथालिया काम्प्लेक्स के पीछे किये गए बिना अनुमति अतिरिक्त अवैध निर्माण को तोड़ने शीघ्र नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश जोन 2 जोन कमिश्नर को दिए हैँ. जयस्तम्भ चौक के पास बारिश में जल भराव की समस्या को दूर करने जयस्तम्भ के पास एक नया नाला बनाने शीघ्र प्रस्ताव देने के निर्देश सभापति और आयुक्त ने दिए हैँ. इस दौरान मुख्य अभियंता यूके. धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा, उप अभियंता आशुतोष पाण्डेय उपस्थिति थे।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई