GOLD; लगातार चौथे हफ्ते गिरावट की तरफ बढ़ रहा सोना

नई दिल्ली, मुहर्रम के मौके पर आज एमसीएक्स पर सुबह के सत्र में ट्रेडिंग बंद है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना लगातार चौथे हफ्ते गिरावट की तरफ बढ़ रहा है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदों के कारण डॉलर मजबूत हुई है। साथ ही निवेशक अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते का भी आकलन कर रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह समझौता कभी भी टूट सकता है। इसका असर सोने की कीमत पर देखने को मिल रहा है।

स्पॉट गोल्ड 0.1% गिरकर $4,022.95 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। इस हफ्ते इसमें 3.4% गिरावट आई है। अगस्त डिलीवरी के लिए यूएस गोल्ड फ़्यूचर्स 0.2% गिरकर $4,038.10 पर आ गया। ईरान ने गुरुवार को होर्मुज की खाड़ी में एक जहाज पर हमला किया। इससे यूएन की संस्था इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन ने होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को सुरक्षा देने का अपना ऑपरेशन रोक दिया। इससे अमेरिका-ईरान डील को लेकर चिंताएं फिर से बढ़ गईं हैं।

इस बीच अमेरिका में गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक मई में देश में महंगाई और इजाफा हुआ। एनर्जी की कीमतें बढ़ने से महंगाई दर तीन साल में पहली बार 4.0% के स्तर को पार कर गई। ट्रेडर्स को इस साल फेड द्वारा ब्याज दरों में तीन बार बढ़ोतरी की उम्मीद है। इस बीच मई में हांग कांग के जरिए चीन का नेट गोल्ड इंपोर्ट अप्रैल के मुकाबले करीब 38% गिर गया।

प्रमुख शहरों में सोने का रेट (आज सुबह 9.30 बजे)

शहर24K22K18K
दिल्‍ली₹141750₹129950₹106350
मुंबई₹141600₹128900₹106200
कोलकाता₹141600₹128900₹106200
चेन्‍नई₹143340₹132200₹110750
लखनऊ₹141750₹129950₹106350
कानपुर₹141750₹129950₹106350
पटना₹141650₹129850₹106250
जयपुर₹141750₹129950₹106350
इंदौर₹141650₹129850₹106250
भोपाल₹141650₹129850₹106250

सर्राफा बाजार में कीमत

हालांकि सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की केमत  में तेजी आई है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 270 रुपये की तेजी के साथ 141600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट वाला सोना 250 रुपये की गिरावट के साथ 129800 रुपये पर पहुंच गया जबकि 18 कैरेट वाला सोना भी 200 रुपये ऊपर 106200 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। चांदी 5,000 रुपये की तेजी के साथ 2,40,000 रुपये प्रति किलो पर है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BANK STRIKE; 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल, मुसीबत से बचने के लिए SBI ने ग्राहकों को दी ये सलाह

    नई दिल्ली, देश में बैंक कर्मचारियों की यूनियनों द्वारा आगामी दिनों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने वाली है। जिसे देखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी कि भारतीय स्टेट…

    LOAN; कर्जमाफी के ‘महासंग्राम’ में HDFC की हुंकार, ₹22000 करोड़ के लोन में 99.97% के ‘मेगा डिस्काउंट’ पर लटकी तलवार!

    नई दिल्ली, एस्सेल ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा को व्यक्तिगत दिवाला समाधान प्रक्रिया में बड़ी राहत देने वाले राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल-एनसीएलटी) के फैसले के खिलाफ एचडीएफसी…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर