नई दिल्ली, मुहर्रम के मौके पर आज एमसीएक्स पर सुबह के सत्र में ट्रेडिंग बंद है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना लगातार चौथे हफ्ते गिरावट की तरफ बढ़ रहा है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदों के कारण डॉलर मजबूत हुई है। साथ ही निवेशक अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते का भी आकलन कर रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह समझौता कभी भी टूट सकता है। इसका असर सोने की कीमत पर देखने को मिल रहा है।
स्पॉट गोल्ड 0.1% गिरकर $4,022.95 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। इस हफ्ते इसमें 3.4% गिरावट आई है। अगस्त डिलीवरी के लिए यूएस गोल्ड फ़्यूचर्स 0.2% गिरकर $4,038.10 पर आ गया। ईरान ने गुरुवार को होर्मुज की खाड़ी में एक जहाज पर हमला किया। इससे यूएन की संस्था इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन ने होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को सुरक्षा देने का अपना ऑपरेशन रोक दिया। इससे अमेरिका-ईरान डील को लेकर चिंताएं फिर से बढ़ गईं हैं।
इस बीच अमेरिका में गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक मई में देश में महंगाई और इजाफा हुआ। एनर्जी की कीमतें बढ़ने से महंगाई दर तीन साल में पहली बार 4.0% के स्तर को पार कर गई। ट्रेडर्स को इस साल फेड द्वारा ब्याज दरों में तीन बार बढ़ोतरी की उम्मीद है। इस बीच मई में हांग कांग के जरिए चीन का नेट गोल्ड इंपोर्ट अप्रैल के मुकाबले करीब 38% गिर गया।
प्रमुख शहरों में सोने का रेट (आज सुबह 9.30 बजे)
| शहर | 24K | 22K | 18K |
| दिल्ली | ₹141750 | ₹129950 | ₹106350 |
| मुंबई | ₹141600 | ₹128900 | ₹106200 |
| कोलकाता | ₹141600 | ₹128900 | ₹106200 |
| चेन्नई | ₹143340 | ₹132200 | ₹110750 |
| लखनऊ | ₹141750 | ₹129950 | ₹106350 |
| कानपुर | ₹141750 | ₹129950 | ₹106350 |
| पटना | ₹141650 | ₹129850 | ₹106250 |
| जयपुर | ₹141750 | ₹129950 | ₹106350 |
| इंदौर | ₹141650 | ₹129850 | ₹106250 |
| भोपाल | ₹141650 | ₹129850 | ₹106250 |
सर्राफा बाजार में कीमत
हालांकि सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की केमत में तेजी आई है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 270 रुपये की तेजी के साथ 141600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट वाला सोना 250 रुपये की गिरावट के साथ 129800 रुपये पर पहुंच गया जबकि 18 कैरेट वाला सोना भी 200 रुपये ऊपर 106200 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। चांदी 5,000 रुपये की तेजी के साथ 2,40,000 रुपये प्रति किलो पर है।







