GAMBLING; पुलिस ने फार्म हाउस में दबिश देकर 16 जुआरियों को पकडा, कार-बाइक और नकदी समेत 31 लाख का माल जब्त

रायपुर, राजधानी में अवैध जुआ और पार्टी संस्कृति पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रायपुर पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फार्म हाउस में जुआ खेलते हुए 16 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, वाहन, मोबाइल फोन और ताशपत्ती सहित लगभग 31 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

जानकारी के अनुसार एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली कि थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत स्थित “हंसी खुशी फार्म हाउस” में अवैध गतिविधियों के साथ ताशपत्ती से जुआ खेला जा रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम द्वारा ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया गया, जिसमें स्पष्ट रूप से देखा गया कि फार्म हाउस के भीतर कुछ लोग रुपये-पैसे की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी।

रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ खेलते हुए कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सुरेश साहू, नागेंद्र कुमार वर्मा, गोविंद कुमार, इशू देव वर्मा, देवेंद्र यादव, प्रेमशंकर धीवर, नारायण ढीमर, कैलाश चतुर्वेदी, कृष्णा गेंदरे, राजेंद्र कुमार साहू, सुरेंद्र कुमार, डोमन निषाद, नेतराम साहू, सौरभ राजपूत, गुरुप्रीत सिंह और सूरज साहू शामिल हैं। सभी आरोपी रायपुर और दुर्ग जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। आरोपियों के कब्जे से ₹2,12,600 नगद, 02 चारपहिया वाहन, 08 दोपहिया वाहन, 17 मोबाइल फोन एवं ताशपत्ती जब्त की गई। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹31 लाख बताई गई है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना मुजगहन में जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। इसके साथ ही जिस फार्म हाउस में जुआ खेला जा रहा था, उसके मालिक के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    ACCIDENT; सारंगढ़ में उफनते नाले में पुल पार करते बही कार, पति-पत्नी लापता

    रायगढ, सोमवार को छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर स्थित माधोपाली के पास लात नाला में बड़ा हादसा हो गया. जहां तेज बहाव के बीच पुल पार करने के दौरान एक…

    POLICE; रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने सेंट्रल जोन के 89 होटल, लॉज और धर्मशालाओं में की सघन चेकिंग, 9 संचालकों को सुधार के दिए निर्देश

    रायपुर,  राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कमिश्नरेट पुलिस ने मध्य जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में होटल, लॉज, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं में…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र