SCHOOL;महासमुंद जिले में 440 स्कूलों का होगा युक्तियुक्तकरण, सरकार ने जारी किया आदेश

महासमुंद, महासमुंद जिले के 440 स्कूलों का युक्तियुक्तकरण किया जाएगा। शासन ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया है। राज्य में महासमुंद जिला पांचवें क्रम में है। कांकेर 596, रायगढ़ 557, कोरबा 469 एवं बिलासपुर जिले में 441 स्कूलों का युक्तियुक्तकरण किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, ऐसे स्कूल जो एक ही परिसर में संचालित किए जा रहे हैं, ऐसे 432 स्कूलाें का युक्तियुक्तकरण किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में एक किलोमीटर के दायरे में संचालित आठ स्कूलों का युक्तियुक्तकरण होगा। इस तरह जिले के 440 स्कूलों का युक्तियुक्तकरण किया जाएगा। इस तरह इसका सीधा असर जिले के बच्चों एवं कई शिक्षकों पर पड़ेगा। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार युक्तियुक्तकरण में ऐसे स्कूल ज्यादा हैं, जहां एक ही परिसर में प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला, हाई स्कूल और हायर सेकंडरी स्कूल हैं।

बताया गया है कि कांकेर 596, रायगढ़ 557, कोरबा 469, बिलासपुर 441 के बाद महासमुंद पांचवें क्रम में है। यहीं सबसे ज्यादा स्कूलों का युक्तियुक्तकरण किया जाएगा। महासमुंद जिले में टी वर्ग में एक भी स्कूल नहीं आता है। सभी स्कूल ई-वर्ग के युक्तियुक्तकरण किया जाएगा। जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी विजय लहरे ने बताया कि युक्तियुक्तकरण को लेकर सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। नियम के तहत ही स्कूल व शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया जाएगा।

  • Related Posts

    CGSPC; पावर कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती के लिए डेढ़ लाख से अधिक आवेदन, अंतिम तिथि बढ़ी

    0 अब 3 दिसंबर की रात 11.55 बजे तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 609 पदों के लिए मिले लगभग 81 हजार आवेदन रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर…

    GOVT; 3 साल में लगे 3,271 नए उद्योग, 54 हजार लोगों को मिला रोजगार, 8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

    0उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़,उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की प्रेस वार्ता रायपुर, वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन एवं  सचिव वाणिज्य…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..