CGSPTC; ट्रांसमिशन कंपनी के 1700 कर्मचारियों के लिए बैंक सुविधाओं के साथ अब करोड़ों का बीमा कवरेज

रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर ट्रांसमिशन कंपनी एवं बैंक आफ महाराष्ट्र के बीच  ट्रांसमिशन कंपनी के नियमित कर्मचारियों के लिए उन्नत सैलरी पैकेज हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। यह समझौता प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन श्री आरके शुक्ला और बैंक आफ महाराष्ट्र के जोनल मैनेजर श्री वी. वेंकटेश की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कंपनी के नियमित कर्मचारियों को बैंकिंग की व्यापक सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से प्रबंधन द्वारा यह एमओयू किया गया। इस योजना से ट्रांसमिशन कंपनी के नियमित 1700 कर्मचारियों को अब न केवल बेहतर बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी बल्कि व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, हवाई दुर्घटना बीमा, स्थायी पूर्ण विकलांगता कवर, टर्म इंश्योरेंस, गोल्डन आवर कैशलेस ट्रीटमेंट, बालिका विवाह लाभ, बच्चों की उच्च शिक्षा लाभ जैसे अतिरिक्त सुविधाएं भी प्राप्त किए जा सकेंगे।
  नियमित कर्मचारियों को इस ‘‘गवर्नमेंट प्राइड सेविंग्स सैलरी स्कीम’’खाते से जोड़ कर उन्हें एक ही छत के नीचे उन्नत, निःशुल्क और व्यापक बैंकिंग सुविधाएं दिया जाएगा। कंपनी के कर्मचारियों को चार श्रेणियों जैसे सिल्वर(30,000-60,000), गोल्ड(60,000-1,00,000), प्लेनिटनम(1,00,000-1,50,000) एवं डायमंड(1,50,000 से उपर) वेतनभोगियों को श्रेणी अनुसार सुविधाओं का लाभ मिलेगा। कर्मचारियों को इस योजना के अंतर्गत 10 लाख रूपये तक का टर्म इंश्योरेंस, 1 करोड़ 25 लाख रूपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर एवं हवाई दुर्घटना बीमा में 1 करोड़ रूपए का बीमा कवर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य बीमा पर टाॅप-अप जैसी वैकल्पिक सुविधाएं रियायती दरों पर उपलब्ध होंगी।
   इस अवसर पर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक वित्त एमएस चैहान, अतिरिक्त महाप्रबंधक वित्त मुकेश कश्यप, उपमहाप्रबंधक वित्त सुश्री अनिका मैरी खलखो, प्रबंधक वित्त भूषण साहू एवं बैंक आफ महाराष्ट्र से आए जोनल मैनेजर वेंकटेश एवं मुख्य प्रबंधक राहुल बिकरवार उपस्थित थे। 

  • Related Posts

    REGISTRY; ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू, छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में पंजीयन सेवाओं के आधुनिकीकरण और डिजिटल रूपांतरण की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। नागरिकों को सरल, सहज, सुरक्षित एवं पारदर्शी पंजीयन सेवाएं उपलब्ध कराने…

    CGHIDB; निर्माण कार्यों में लापरवाही पर दो ठेकेदार एजेंसियां ब्लैकलिस्ट, गुणवत्ता और जवाबदेही से कोई समझौता नहीं

    रायपुर, शासकीय निर्माण कार्यों में लापरवाही और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने कड़ी कार्रवाई की है।…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..