GOVT; अब छत्तीसगढ़ में तबादले पर GAD ने लगाई रोक!, अफसर-कर्मचारियों के तबादले नहीं करने के निर्देश

रायपुर, छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने जनगणना के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) में संलग्न अधिकारियों और कर्मचारियों का आगामी 6 महीने अथवा जनगणना कार्य पूरा होने तक, जो भी पहले हो, यथासंभव तबादला नहीं करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार जयसवार ने आदेश जारी किया है।

GAD की ओर से जारी पत्र सभी विभागों के भारसाधक सचिवों, समस्त संभागायुक्तों और कलेक्टरों को भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का फील्ड कार्य छत्तीसगढ़ में जनवरी-फरवरी 2027 में संपन्न किया जाना है। इसके लिए जिला, अनुविभाग और तहसील स्तर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू हो चुका है।

सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 से जिला स्तर पर जिला जनगणना अधिकारियों और अनुविभागीय एवं तहसील स्तर पर चार्ज अधिकारियों का सघन प्रशिक्षण शुरू हो चुका है। इसके बाद नवंबर 2026 में मास्टर ट्रेनर्स, 1 दिसंबर 2026 से फील्ड ट्रेनर्स और 16 दिसंबर 2026 से प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान पूरे मैदानी अमले को जनगणना 2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना की सभी प्रक्रियाओं की जानकारी और प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जनगणना कार्य पूरा होने तक तबादले नहीं करने का अनुरोध

विभाग ने निर्देश दिया है कि जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का काम सुचारु, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के लिए जनगणना कार्य में लगाए गए और प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अधिकारियों एवं कर्मचारियों का यथासंभव स्थानांतरण नहीं किया जाए। इसमें जिला एवं चार्ज अधिकारी, मास्टर ट्रेनर्स, प्रगणक, पर्यवेक्षक सहित जनगणना कार्य में संलग्न अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। विभाग ने आगामी 6 महीने अथवा जनगणना कार्य पूरा होने तक, जो भी पहले हो, तबादले नहीं करने का अनुरोध किया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; पौधरोपण, बांस शिल्प, वनोपज और हर्बल उत्पादों के जरिए दिखी वन संरक्षण और संवर्धन की तस्वीर

     0 मंत्री केदार कश्यप ने किया विभागीय स्टॉल का निरीक्षण, वनोपजों से बने उत्पादों को चखा रायपुर, छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल में वन…

    FOREST; राज्योत्सव पर इंद्रावती टाइगर रिजर्व में पहली जंगल सफारी और अचानकमार में बफर सफारी की बुकिंग शुरू

    0 वन मंत्री केदार कश्यप ने किया शुभारंभरायपुर, छत्तीसगढ़ में वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्थापना दिवस पर दो नई सफारी सेवाओं की शुरुआत की गई है।…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश