GOVT; कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 12 दिनों की छुट्टी देगी सरकार,नहीं कटेगी सैलरी

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है. छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर बताया है कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी विपश्यना ध्यान शिविर में भाग लेने के लिए अधिकतम 12 दिनों का विशेष अवकाश ले सकेंगे.

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों सहित राज्य सेवा के अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी सर्विस में अधिकतम 6 बार स्पेशल कैजुअल लीव मिलेगी. हर शिविर के लिए यात्रा समय समेत अधिकतम 12 दिन का अवकाश दिया जाएगा.

छट्टी के लिए क्या-क्या जरूरी?

  • छुट्टी के आवेदन के साथ संबंधित विपश्यना केंद्र की ओर से जारी एडमिशन लेटर लगाना अनिवार्य है.
  • शिविर पूरा होने के बाद कंप्लीशन सर्टिफिकेट कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है.
  • सर्टिफिकेट जमा नहीं करने पर अवकाश को अन्य अर्जित छुट्टियों में समायोजित कर दिया जाएगा.

विपश्यना ध्यान शिविर के लिए अवकाश की स्वीकृति संबंधित विभाग के सक्षम अधिकारी ही देंगे. वे ये देखेंगे कि सरकारी काम प्रभावित न हो. छुट्टी की इस अवधि को ऑन ड्यूटी माना जाएगा और पूरी सैलरी मिलेगी.

विपश्यना क्या है ?

विपश्यना एक प्राचीन ध्यान पद्धति है जो गौतम बुद्ध ने लगभग 2500 साल पहले की थी. विपश्यना का अर्थ होता है चीजों को वैसे ही देखना जैसी वो वास्तव में हैं. विपश्यना ध्यान शिविर में मौन रखा जाता है. रोज 8-10 घंटे ध्यान किया जाता है. मोबाइल, किताबें, टीवी आदि का इस्तेमाल नहीं होता. सादा शाकाहारी भोजन दिया जाता है. दिन का पूरा शेड्यूल तय होता है. विपश्यना शिविर आमतौर पर 10 दिन का होता है. विपश्यना का उद्देश्य मन को शांत करना. तनाव और चिंता कम करना. खुद को बेहतर समझना और नकारात्मक भावनाओं से मुक्ति पाना है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACTION; चार जिले के सहायक आयुक्त को नोटिस, आश्रम-छात्रावासों की मरम्मत,बिजली,पानी की व्यवस्था कराने सहायक आयुक्तों को दो माह की मोहलत 

    0 लंबित वन अधिकार प्रकरणों का 15 दिन में निराकरण करने के दिए निर्देश  रायपुर, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने विभिन्न मदों के बजट आबंटन को सदुपयोग न करने वाले…

    EDUCATION; राज्य स्तरीय बैठक 9 अप्रैल को, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव लेंगे प्राचार्यों की क्लास

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालयों के शैक्षणिक कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से प्राचार्यों की राज्य स्तरीय बैठक…

    You Missed

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….