GOVT; महतारी वंदन योजना में फिर से जुड़ेंगे नाम, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा- बस्तर से होगी शुरुआत

रायपुर, छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी है. महतारी वंदन योजना का पोर्टल फिर से खुलने जा रहा है. लंबे वक्त से रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल खुलने का इंतजार वाली महिलाओं को अब फिर से मौका मिलने जा रहा है. जल्द ही इसे खोला जाएगा. इसकी शुरुआत बस्तर संभाग से की जाएगी. महिला एवं बाल विकास मंंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इसे लेकर ऐलान किया है.

मीडिया से बात करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महतारी वंदन को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि 1 जुलाई को योजना की 29वीं किस्त जारी होने वाली है. बहुत जल्द महतारी वंदन योजना का पोर्टल खुलने वाला है. उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री की अनुमति मिल गई है. इसे बस्तर संभाग से शुरू करेंगे. सभी जिलों के फॉर्म भरे जाएंगे. इसके बाद बाकी संभागों के लिए पोर्टल को खोला जाएगा.

अब तक 28 किस्त जारी

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम है. इसे प्रदेश में 1 मार्च 2024 को लागू किया गया था. इस स्कीम का उद्देश्य महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण करना है. इसके तहत हर महीने की पहली तारीख को हितग्राही महिलाओं के खातों में 1000 रुपये की किस्त ट्रांसफर की जाती है. सालभर में 12000 रुपये अंतरित किए जाते हैं. अब तक 28 किस्त जारी हो चुकी हैं. जुलाई में योजना की 29वीं किस्त जारी की जाएगी.

महतारी वंदन के लिए कौन पात्र है?

  • महिलाओं को विवाहित होना अनिवार्य है.
  • छत्तीसगढ़ का स्थानीय निवासी होना जरूरी है.
  • योजना के लाभ के लिए उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए.
  • विधवाएं, तलाकशुदा और परित्यक्त महिलाएं पात्र हैं.

कैसे होगा महतारी वंदन के लिए रजिस्ट्रेशन?

महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं ऑनलाईन पोर्टल https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ और मोबाईल एप के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं.

किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी?

  • पहचान के लिए आधार कार्ड जरूरी होगा.
  • मोबाइल नंबर जो बैंक खाते से लिंक होना चाहिए.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; वानिकी छात्रों ने वन अमले में 50 प्रतिशत आरक्षण के फैसले के लिए वन मंत्री केदार कश्यप का जताया आभार

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में वानिकी के विद्यार्थियों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के फलस्वरूप शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शासन के…

    BUS; राज्य के 4 शहरों में दौडेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें, डिप्टी सीएम अरुण साव की मौजूदगी में कल होगा एमओयू

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चार बड़े शहरों में 240 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए 11 अक्टूबर को कंसेशन एग्रीमेंट किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा