GOVT; सरगुजा समेत छत्तीसगढ के मैदानी इलाकों में नियद नेल्लानार की तरह ‘सुघ्घर छत्तीसगढ अभियान’, 23 जिलों का चयन

रायपुर, छत्तीसगढ़ में अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की झंझट खत्म होने वाली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक बड़ा दांव खेला है। बस्तर में संचालित नियद नेल्लानार की तरह प्रदेश के मैदानी इलाके में जल्द ही सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की शुरुआत होने जा रही है। इसका सीधा मकसद है कि सरकारी स्कीमों का लाभ फाइल में नहीं, बल्कि सीधे लोगों की जेब तक पहुंचे।

सीएम साय ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि जब तक आखिरी पंक्ति में खड़े आदमी को हक नहीं मिलेगा, तब तक विकसित छत्तीसगढ़ का सपना अधूरा है। सरकार ने इस मिशन के लिए रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के कुल 23 जिलों को चुना है। यहां सरकारी योजनाओं का जाल बिछाया जाएगा। इस अभियान के तहत सरकार की 31 बड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं को चुना गया है। 

नियद नेल्लानार का फॉर्मूला करेगा काम

सूत्रों की मानें तो सरकार इस अभियान को ‘नियद नेल्लानार’ योजना की तर्ज पर आगे बढ़ाएगी। बस्तर में मिली कामयाबी के बाद सरकार अब इसे पूरे प्रदेश में लागू करने का मन बना चुकी है। अलग-अलग विभागों के अफसर अब एक साथ बैठकर काम करेंगे। यानी, अब एक फाइल के लिए आपको दस टेबल नहीं घूमना पड़ेगा।

रियल-टाइम ट्रैकिंग से बढ़ेगी जवाबदेही

इस पूरे अभियान की सबसे खास बात इसकी मॉनिटरिंग है। सरकार ने इसके लिए तकनीक का सहारा लेने का फैसला किया है। हर योजना की रियल-टाइम मॉनिटरिंग होगी। काम में ढिलाई हुई तो जवाब भी देना होगा। मुख्यमंत्री का साफ कहना है कि अब काम की रफ्तार भी बढ़ेगी और सिस्टम में पारदर्शिता भी आएगी। सरकार का मानना है कि जब गांव के आखिरी छोर तक सरकारी लाभ पहुंच जाएगा, तभी सही मायनों में हमारा छत्तीसगढ़ सुघ्घर बनेगा। अब देखना होगा कि अफसरों की टीम इस मिशन को ग्राउंड पर कितनी तेजी से उतारती है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RDA; अब पिरदा-तुलसी में आरडीए की नई टाउनशिप, 879 भू-स्वामियों को 40 प्रतिशत विकसित जमीन

    रायपुर, कमल विहार योजना के दौरान आई वित्तीय अड़चनों और कर्ज के संकट से सफलतापूर्वक उबरने के बाद रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाया है। नवा…

    ELECTRICITY; अब अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह मड़वा से सीधे रोशन होगी राजधानी रायपुर, उरला, सिलतरा एवं मेटल पार्क के औद्योगिक क्षेत्रों को भी मिलेगा लाभ

    0 राजधानी के सप्लाई ग्रिड से भी जोड़ा गया मड़वा संयंत्र, 400 के.वी. रायता उपकेंद्र से दलदलसिवनी तक 220 के.वी. अति उच्च दाब डबल सर्किट लाइन हुई चालू रायपुर, छत्तीसगढ़…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार