GOVT; अतिथि शिक्षकों को बकाया मानदेय का भुगतान एकमुश्त होगा,1-1 लाख रु.मिलेंगे,13.81 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान हेतु 13.81 करोड़ (तेरह करोड़ इक्यासी लाख पचास हजार रुपये) की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से राज्य के कुल एक हजार 535 अतिथि शिक्षकों को 4-5 माह की अवधि के लिए 20 हजार (बीस हजार रुपये) प्रतिमाह की दर से मानदेय का भुगतान किया जाएगा।

  वित्त नियंत्रक लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलेवार आवंटन के अनुसार बलरामपुर जिले को सर्वाधिक 1.98 करोड़ रुपए अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार  कोण्डागांव जिला को 1.27 करोड़ रुपए, बस्तर के लिए 1.20 करोड़ रुपए, सूरजपुर के लिए 1.17 करोड़ रुपए एवं कांकेर के लिए 1.13 करोड़ रुपए की राशि अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए स्वीकृत किए गए हैं।

   गरियाबंद जिले के लिए 73.80 लाख रुपये, मनेन्द्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर जिले के लिए 70.20 लाख रुपए, सरगुजा के लिए 63.90 लाख रुपए अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए स्वीकृत किए गए हैं। रायगढ़ के लिए 63.00 लाख रुपए, कोरिया के लिए 55.80 लाख रुपए एवं कोरबा के लिए 51.30 लाख) रूपये शामिल हैं। वहीं सुकमा एवं बीजापुर को 48-48 शिक्षकों के लिए 43.20 लाख-43.20 लाख रुपए की राशि अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए स्वीकृत किए गए हैं।

   गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले को 35.10 लाख रूपए, नारायणपुर को 32.40 लाख रूपए, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को 30.60 लाख रूपए, दंतेवाड़ा को 27.90 लाख रूपए एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ को 27.90 लाख रूपए भी आवश्यकतानुसार बजट आवंटित किया गया है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के 25.20 लाख रूपए, महासमुंद को 18.90 लाख रूपए, बालोद को 11.70 लाख रूपए, धमतरी को 10.80 लाख रूपए, कबीरधाम को 9.90 लाख रूपए एवं जशपुर को 9 लाख रूपए और सक्ती जिले को 2.70 लाख रुपए की राशि अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए स्वीकृत किए गए हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; 377 फड़ों में संग्रहण और खरीदी जल्द शुरु करने का दावा,350 फड़ों में 35 हजार बोरे का संग्रहण

    0सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, हर पात्र संग्राहक से खरीदी होगी सुनिश्चित जगदलपुर, बस्त्तर वन वृत के सुकमा वनमंडल में तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य व्यापक स्तर पर जारी…

    REGISTRY; संपत्तियों की रजिस्ट्री में मामूली राहत, 0.60% उपकर समाप्त,फिर भी अब तक 150 करोड़ रुपये का उपकर मिला

    रायपुर, छत्तीसग में अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर लगने वाला 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) अधिनियम, 2026 की अधिसूचना जारी होने के साथ ही…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…