GOVT; नक्सलवाद के बाद बस्तर के विकास पर दिल्ली में बड़ी बैठक,पीएम मोदी और गृह मंत्री के सामने सीएम साय पेश करेंगे रोडमैप

 रायपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलवाद के खत्म होने के बाद अब क्षेत्र के विकास को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अहम पहल होने जा रही है. जिसके लिए CM विष्णुदेव साय सोमवार की देर रात नई दिल्ली पहुंचें. आज वे पीएम मोदी और गृह मंत्री के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे. इस दौरे को बस्तर के विकास के लिए निर्णायक माना जा रहा है.

CM विष्णु देव साय आज सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. इसके साथ ही वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी भेंट करेंगे. इन बैठकों में बस्तर के विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है. इस दौरान मुख्यमंत्री साय प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के समक्ष बस्तर के विकास का एक व्यापक ब्लूप्रिंट प्रस्तुत करेंगे. इसमें क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक योजनाओं और प्राथमिकताओं को शामिल किया गया है, जिससे बस्तर को तेजी से विकास की मुख्यधारा में लाया जा सके.

नक्सलवाद के बाद के हालात पर रहेगा फोकस

इस बार की बैठक का मुख्य एजेंडा “पोस्टमाओइस्ट सीनारियो” रहेगा, यानी माओवाद के प्रभाव में कमी आने के बाद बस्तर के समग्र विकास की दिशा तय करना. दरअसल, सुरक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव के बाद अब सरकार का फोकस विकास कार्यों को गति देने पर है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PWD; निर्माण सामग्री 25 फीसदी तक महंगी, कांट्रेक्टरों ने काम बंद का किया ऐलान,सडक निर्माण काम ठप होने के आसार

    0 एसोसिएशन की कोर कमेटी का फैसला, सीएम सहित विभाग प्रमुखों को सौंपेंगे ज्ञापनरायपुर, सरकारी निर्माण विभागों के ठेकेदारों के सामने निर्माण सामग्री 20 से 25 फीसदी तक महंगी हो…

    SAREE; शिकायत मिलने पर बदली जाएंगी साड़ियां, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण में गड़बड़ी नहीं

    0 कॉटन साड़ी होने के कारण पहली धुलाई में रंग छोड़ने की शिकायत सामान्य रायपुर, महिला एवं बाल विकास विभाग  द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिका को साड़ी वितरण तय मापदंड…

    You Missed

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….