GOVT; 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू, 30 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

0 मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना

रायपुर, छत्तीसगढ़ में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों के ऑनलाइन पंजीयन और सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) के निर्देशों के अनुसार, कक्षा 10 वीं और 12 वीं की मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन और पंजीयन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026 (सायं 5 बजे तक) निर्धारित की गई है।

प्रक्रिया प्रारंभ होने की तिथि 29 जुलाई 2026 रखी गई है। कक्षा 10वीं एवं 12वीं की मेरिट सूची में शामिल पात्र छात्र (कक्षा 10वीं के लिए एससी/एसटी वर्ग के चयनित विद्यार्थी) शालि हो सकेंगे। कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए कॉलेज प्रवेश को ध्यान में रखते हुए पृथक लिंक उपलब्ध कराया गया है, जबकि 10 वीं के लिए अलग से पंजीयन एवं सत्यापन की सुविधा है।

पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज व प्रक्रिया

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विद्यार्थियों को अपनी बोर्ड परीक्षा के रोल नंबर का उपयोग करके पंजीयन करना होगा। स्थायी जाति प्रमाण-पत्र और मूल निवासी प्रमाण-पत्र का सहित अन्य संबंधित दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। विद्यार्थियों के आवेदनों का ऑनलाइन सत्यापन संबंधित स्कूल तथा जिला शिक्षा अधिकारी  द्वारा किया जाएगा। इसके बाद ही पात्र प्रकरण लोक शिक्षण संचालनालय को भेजे जाएंगे।

शत-प्रतिशत पंजीयन के निर्देश

जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों और संस्था प्रमुखों को सख्त निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी पात्र मेधावी विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत पंजीयन और सत्यापन सुनिश्चित करें। अधिकारियों से योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की भी अपील की गई है ताकि कोई भी मेधावी छात्र प्रोत्साहन राशि से वंचित न रहे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    DONATION SCAM; सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले में महाराष्ट्र सरकार ने 5 साल में मिले खजाने का ऑडिट करने का आदेश दिया, मंदिर प्रशासन में हड़कंप मचा

    मुंबई , मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में दान-पुण्य के पैसों और जेवरात में हुई कथित धांधली के मामले में एक बड़ा प्रशासनिक मोड़ आया है. डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे…

    GOVT; बाबुओं की नहीं चलेगी मनमानी, शासकीय दफ्तरों में हर 3 साल बाद बदलेगी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ सरकार का फिर एक बड़ा फैसला

    रायपुर, सालों से एक ही टेबल में डटे कर्मचारियों को हटाया जएगा। शासकीय कार्यालयों में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने फिर एक बार अधिकारियों और…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र