GOVT;वृक्षारोपण की शर्त का पालन सुनिश्चित करें,फ्लाई ऐश ढोने के लिए वाहनों में जीपीएस सिस्टम व जियो टेगिंग के उपयोग के निर्देश

रायपुर, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने आज यहां अटल नगर नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के कार्यालय में राज्य के सभी क्षेत्रीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों से कहा कि स्वप्रेरित होकर पर्यावरण संरक्षण से जुडे कार्यो में अपना योगदान दे। कार्यो में पारदर्शिता व तत्परता लाये। प्रदूषण की प्रभावी रोकथाम के लिये रियल टाईम डेटा को प्राथमिकता दे। उन्होने फ्लाई ऐश लाने ले जाने के लिये उपयोग किये जा रहे वाहनों में जी.पी.एस सिस्टम व जियो टेगिंग के उपयोग के निर्देश दिये, जिससे कि फ्लाई ऐश इधर-उधर न फेका जा सके।

श्री चौधरी ने क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्योगों को प्रदान किये गये पर्यावरणीय स्वीकृति की शर्तो में शामिल वृक्षारोपण की शर्त का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित कराये। वृक्षारोपण के सर्वाईवल के निरीक्षण का एक सिस्टम तैयार किया जाये। सभी क्षेत्रीय अधिकारियों की यह जिम्मेदारी है कि वें  अपने-अपने क्षेत्रों में सघन वृ़क्षारोपण करें एवं इन पेड़ों में पीपल, नीम आदि पेड़ शामिल किये जाए। उन्होने वाहन प्रदूषण नियंत्रण पर जोर देते हुये निर्देशित किया कि सभी क्षेत्रीय अधिकारी वाहन प्रदूषण मापन प्रदूषण जॉच सिस्टम को शक्तिशाली बनाये एवं वाहन प्रदूषण मापन केन्द्रो की समय-समय पर बैठक आयोजित करें।

श्री चौधरी ने कहा कि शीघ्र ही स्टेक होल्डर्स की बैठक ली जायेगी एवं प्रदूषण नियंत्रण सुधार कार्य में बुद्धजीवी वर्ग की मदद ली जायेगी। सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को मिलने का समय भी निर्धारित कर इसकी सूचना कार्यालय के सूचना पटल पर लगाने कहा। मंडल की पद संरचना की समीक्षा करते हुये मुख्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यालयों में पुनः पदसंरचना निर्धारित करने के निर्देश दिये। मंडल के सभी कार्यालयों में सी.सी.टी.व्ही. लगाने व बायोमेट्रिक सिस्टम तत्काल लगाने के निर्देश दिये एवं सभी कर्मचारियों के डेटा को एच.आर.एम.एस. सिस्टम में एक माह के भीतर अपलोड करते हुये ऑनलाईन कार्यवाही के निर्देश दिये।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WATER; महानदी जल विवाद निर्णायक मोड़ पर, ट्रिब्यूनल ने छत्तीसगढ़-ओडिशा को दिया 11 जुलाई तक का अल्टीमेटम

    रायपुर, महानदी के जल बंटवारे को लेकर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच वर्षों से चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। महानदी जल विवाद ट्रिब्यूनल ने दोनों राज्यों…

    ELECTRICITY; बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं के लिए राहत का दावा, अब दिन के हिसाब से सरचार्ज

    0 पहले एक दिन की देरी पर लगता था पूरे महीने का चार्ज, अब सिर्फ वास्तविक दिनों का ही लगेगा शुल्क रायपुर,  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’