INDIGO; विमान यात्रियों की बाल्ले-बल्ले ! इंडिगो ने फ्लाइट का किराया 1499 रुपये रखा, छोटे बच्चे एक ₹ में करेंगे ट्रैवेल

नईदिल्ली, नए साल में हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है. लोहड़ी और मकर संक्रांति के मौके पर इंडिगो ने ‘सेल इंटू 2026’ नाम से खास ऑफर लॉन्च किया है. इसमें घरेलू और अतंरराष्ट्रीय दोनों ही उड़ानों पर भारी छूट दी जा रही है. इस ऑफर के लिए केवल तीन दिनों 13 से 16 जनवरी तक ही है. इन तीन दिनों में ही बुकिंग की जा सकेगी. वहीं यात्रा 20 जनवरी 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक कर सकेंगे.

ऑफर में कम दामों पर मिलेगा टिकट

इंडिगो की ‘सेल इंटू 2026’ के तहत घरेलू उड़ानों के लिए किराया 1499 रुपये से शुरू होगा. वहीं अंतरराष्ट्रीय किराया 4499 रुपये से शुरू होगा, जो कि समान्य रूप से मिलने वाली टिकट के दामों से बेहद कम है. इतना ही नहीं इंडिगो स्ट्रेच (IndiGoStretch) का प्रीमियम टिकट 9999 रुपये में उपलब्ध है.

2 साल तक के बच्चों के लिए एक रुपये किराया

वहीं छोटे बच्चों के लिए इंडिगो का खास ऑफर है. 0 से 24 महीने तक के बच्चे घरेलू उड़ानों में केवल एक रुपये के टोकन पर यात्रा कर सकेंगे. हालांकि 2 साल तक के बच्चों के लिए टिकट इंडिगो के आधिकारिक ऐप या फिर वेबसाइट के जरिए ही बुक किया जा सकेगा.

6E ऐड-ऑन सेवाओं पर 70 प्रतिशत की छूट

इंडिगो ने सिर्फ टिकट ही नहीं, बल्कि कई अतिरिक्ट सेवाओं पर भी छूट दी है. 6E ऐड-ऑन सेवाओं पर 70 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. इस डिस्काउंट के कारण खाने-पीने के अलावा अन्य सेवाओं में छूट मिलेगी. इससे यात्री अपने साथ ज्यादा सामान लेकर भी ट्रैवल कर सकेंगे. इसके अलावा ज्यादा लेगरूम वाली इमरजेंसी एक्सेल सीटें 500 रुपये से ही कुछ घरेलू रूट पर उपलब्ध करवाई गई है.

इंडिगो का ‘सेल इंटू 2026’ ऑफर उन लोगों के लिए काफी बेहतर विकल्प है, जो पैसे ज्यादा होने के कारण हवाई यात्रा नहीं कर पाते हैं. इंडिगो का नए साल पर ये ऑफर बस और ट्रेन का भी एक विकल्प है. क्योंकि इस ऑफर में बस और ट्रेन के टिकट के बराबर ही किराया लिया जा रहा है.

  • Related Posts

    NEMBHARAT; भारत में Uber-Ola को टक्कर देने आ रहा Nembharat, बिना सर्ज प्राइसिंग के मिलेगी राइड

    नईदिल्ली, भारत के टैक्सी बाज़ार में Nembharat नाम का एक नया ऐप दस्तक देने वाला है, जो Uber और Ola जैसी बड़ी कंपनियों को चुनौती देगा. इस प्लेटफॉर्म की सबसे…

    RAILWAY; उरकुरा स्टेशन पर एम्बुश टिकट चेकिंग में 177 यात्री बिना टिकट पकड़ाये,185 मामले दर्ज

    रायपुर, रायपुर रेल  मंडल  में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देश पर उरकुरा रेलवे स्टेशन पर एम्बुश टिकट चेकिंग अभियान 20 फरवरी को सुबह 08 बजे से…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई