DA ; केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! होली से पहले खाते में आएंगे हरे-हरे नोट

नईदिल्ली, रंगों के त्योहार होली को अब कुछ दिन ही रह गए है और इस बार यह त्योहार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए दोहरी खुशी लेकर आ सकता है. केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही अपने लाखों कर्मचारियों को एक बड़ी राहत देने की तैयारी में है. अगर आप भी केंद्रीय कर्मचारी हैं या पेंशनभोगी हैं, तो यह खबर सीधे आपकी जेब और बैंक बैलेंस से जुड़ी है. रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार होली से ठीक पहले महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का एलान कर सकती है.

क्या 60 फीसदी तक पहुंच जाएगा महंगाई भत्ता?

सरकारी गलियारों में इस वक्त सबसे बड़ी चर्चा डीए हाइक के आंकड़ों को लेकर है. वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 58 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स और लेबर ब्यूरो के हालिया आंकड़ों पर गौर करें, तो इस बार डीए में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है. अगर सरकार इस प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगाती है, तो 1 जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत (DR) बढ़कर बेसिक सैलरी का 60 फीसदी हो जाएगा.

हालांकि, कुछ कर्मचारियों को उम्मीद थी कि बढ़ोतरी थोड़ी और ज्यादा हो सकती है, लेकिन यह कैलकुलेशन पूरी तरह से औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के दिसंबर 2025 के आंकड़ों पर निर्भर करता है. दिसंबर के लिए यह इंडेक्स 148.2 अंकों पर स्थिर रहा है, जो नवंबर के समान ही था. इसी स्थिरता के आधार पर 2 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है.

मार्च में मिल सकता है डबल तोहफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय कैबिनेट मार्च 2026 की शुरुआत में इस फैसले को मंजूरी दे सकती है. चूंकि यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी, इसलिए कर्मचारियों को सिर्फ बढ़ी हुई सैलरी ही नहीं, बल्कि पिछले महीनों का एरियर भी मिलेगा. इसका मतलब है कि अगर मार्च में घोषणा होती है, तो होली के आसपास आने वाली सैलरी में फरवरी महीने का बढ़ा हुआ वेतन और जनवरी का बकाया एरियर जुड़कर आ सकता है. त्योहार के मौके पर एकमुश्त राशि का मिलना किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगा. पेंशनभोगियों के लिए भी यह उतनी ही राहत की खबर है, क्योंकि उनकी महंगाई राहत (DR) में भी इसी अनुपात में बढ़ोतरी होगी.

7वें वेतन आयोग के तहत जारी रहेगी राहत

मौजूदा बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत ही की जाएगी. अभी तक 8वें वेतन आयोग के गठन या लागू होने को लेकर सरकार की तरफ से कोई औपचारिक हरी झंडी नहीं मिली है. यह डीए बढ़ोतरी 31 दिसंबर 2025 को 7वें वेतन आयोग के औपचारिक समापन के बाद पहली समीक्षा होगी.

  • Related Posts

    RESIGN; महाभियोगा के बीच जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा,अत्यंत वेदना के साथ जज पद से इस्तीफा दे रहा हूं 

    0 जस्टिस वर्मा ने राष्ट्रपति को भेजे त्यागपत्र में क्या लिखा? नई दिल्ली,  जस्टिस यशवंत वर्मा ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया। जस्टिस वर्मा ने…

    MY Bharat; ‘बजट क्वेस्ट 2026’ का दो दिवसीय फिनाले 12 और 13 अप्रैल को रायपुर में, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों से चयनित प्रतिभागी भाग लेंगे

    0 राष्ट्रव्यापी अभियान माय भारत बजट क्वेस्ट 2026′ के समापन में शामिल होगा रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल रायपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……