GST;उद्यमियों और करदाताओं के लिए जीएसटी भवन में इज ऑफ डूइंग कक्ष स्थापित,संयुक्त आयुक्त को प्रभार

रायपुर, छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर राज्य कर मुख्यालय रायपुर में उद्यमियों, व्यवसायियों और करदाताओं की सुविधा की दृष्टि से इज ऑफ डूइंग बिजनेस कक्ष बनाया गया है। राज्य कर मुख्यालय में आने वाले व्यवसाइयों तथा करदाताओं को इस कक्ष में कई सहूलियतें मिलेगी। नए व्यवसाइयों को जीएसटी रजिस्ट्रेशन में जो दिक्कतें आती हैं उसके भी निराकरण का काम यह कक्ष करेगा। इस कक्ष का प्रभार संयुक्त आयुक्त राज्य कर को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ सौंपा गया है।

इज ऑफ डूइंग बिजनेस कक्ष में मुख्य रूप से व्यवसायियों, करदाताओं, व्यवसायिक संगठनों की सुविधा के लिए प्रशिक्षण, सेमीनार, कार्यशालाएं आयोजित होगी। नया उद्योग व्यवसाय प्रारंभ करने, करो के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर एवं विभिन्न अनुमतियां आदि से संबंधित कार्य भी होंगे। 

 इसी तरह इज ऑफ डूइंग बिजनेस के कार्यों में चिन्हित बड़े कर दाताओं, कंपोजिशन करदाताओं आदि के लिए ‘ग्रीन कॉरिडोर‘ परियोजना की रूप रेखा तैयार करना और विभाग द्वारा उद्योग और व्यवसाय स्थापित करने के लिए प्रक्रियाओं के सरलीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों का प्रचार-प्रसार एवं करदाता जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित करना शामिल है। इसके अलावा विभाग के सोशल मीडिया पर उपस्थिति हेतु वेब पेज, एप्लीकेशन तैयार करना व उसे अद्यतन रखना है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ की सचिव किरण गुप्ता की प्रतिनियुक्ति समाप्त,मिश्रा नए सचिव होंगे

     रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ में पदस्थ संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं सचिव श्रीमती किरण गुप्ता का तबादला हो गया है । आज उन्हें भारमुक्त कर दिया गया। श्रीमती किरण गुप्ता…

    SCHOOL; निजी स्कूलों में मनमानी फीस वसूली पर लगेगी लगाम, सीएस के सख्त निर्देश

    0 शिक्षा के व्यावसायीकरण को रोकने फीस विनियमन अधिनियम का कड़ाई से पालन कराएं-मुख्य सचिव विकासशील रायपुर, राज्य के कतिपय निजी विद्यालयों द्वारा पालकों से उनके पाल्यों के अध्यापन हेतु…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…