MRP; छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर से अनिवार्य होगा पुराने और नए MRP रेट का उल्लेख, GST टीम करेगी कार्रवाई..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में अब दुकानों पर बिकने वाले सामान पर पुराने और नए एमआरपी रेट को अनिवार्य रूप से लिखना होगा। इस नियम का पालन न करने पर जीएसटी टीम कार्रवाई कर सकती है। यह नया स्लैब 22 सितंबर से लागू किया जाएगा, जो जीएसटी काउंसिल की हालिया बैठक में तय हुआ।

एमआरपी नियम सख्त

इस बदलाव को लेकर छत्तीसगढ़ साबुन एवं डिटर्जेंट निर्माता कल्याण संघ ने रायपुर के एक निजी होटल में विशेष बैठक आयोजित की। बैठक में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के वाइस चेयरमैन और जीएसटी विशेषज्ञ चेतन तारवानी ने नए स्लैब और एमआरपी नियमों की जानकारी दी। तारवानी ने बताया कि जीएसटी दरों में बदलाव के बाद सभी उत्पादों पर पुराने एमआरपी के साथ नया एमआरपी अंकित करना अनिवार्य होगा। दुकानदार और डीलर पुराने स्टॉक को लौटा कर नए एमआरपी वाले सामान का ही विक्रय कर सकेंगे। यदि ग्राहक शिकायत करता है, तो नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

22 सितंबर से लागू होगा नया स्लैब

बैठक में कारोबारियों और साबुन निर्माता कम्पनियों के संचालकों को यह भी जानकारी दी गई कि तेल से निर्मित साबुन पर जीएसटी की दर को 18% से घटाकर 5% कर दिया गया है। इससे उपभोक्ताओं को नए स्लैब का लाभ मिलेगा और कारोबारियों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होगी। बैठक में हेमराज कृपलानी, भीमन दास तारवानी, संजय मखीजा, कैलाश राठौर, विनोद तोशनीवाल, उत्तम चंद तारवानी, प्रदीप कुकरेजा और पवन दुग्गड़ समेत कई साबुन निर्माता कंपनियों के संचालक मौजूद थे।

  • Related Posts

    RAILWAY; बस्तर-सरगुजा-बिलासपुर संभाग के लिए खुशखबरी! बनेंगे 27 नए रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने 3 नई लाइनों को दी मंजूरी,बसना-सरायपाली-पिथौरा के लिए निराशा

    रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य में रेल नेटवर्क और मजबूत होने जा रहा है. आदिवासी बहुल बस्तर और सरगुजा संभाग में रेल सेवाएं और बेहतर होंगी. दरअसल प्रदेश को तीन नई रेल लाइनों…

    CGSPC; पावर कंपनी के प्रदेश के समस्त कार्यालयों मे 1 अगस्त से ई.ऑफिस प्रणाली लागू

    रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज द्वारा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिताए दक्षता एत्वरित निस्तारण एवं संपूर्ण डिजिटलीकरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए ई.ऑफिस प्रणाली का प्रदेशभर के…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र